ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कोरोना ने खड़ा किया संकट, केंद्र की गाइडलाइन...

नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कोरोना ने खड़ा किया संकट, केंद्र की गाइडलाइन के बावजूद कॉम्फेड के नीरा प्रोजेक्ट से स्टाफ बाहर किये गए

03-May-2020 02:00 PM

PATNA: लॉकडाउन के दौरान जब भी पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया तो कहा था कि कोरोना संकट में किसी को नौकरी से नहीं निकाले. लेकिन पीएम के आदेश की धज्जियां बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उड़ा दी. उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ही करीब 30 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाल दिया. 

news image

नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्ट

जिस प्रोजेक्ट को लॉकडाउन में कॉम्फेड की ओर से  लोगों को नौकरी से हटाया गया है वह बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं. इनमें में एक गृह जिला नालंदा का भी शामिल है. लेकिन लॉकडाउन का हवाला देते हुए लोगों को हटा दिया गया. इस फैसले से दोनों प्रोजेक्ट में काम करने वाले 26 लोग बेरोजागर हो गए है. 


news image


कॉम्फेड ने एजेंसी के जरिए की थी बहाली

नालंदा और वैशाली नीरा प्रोजेक्ट के लिए पटना के NETWAY SOLUTION एजेंसी को कॉम्फेड ने मैन पावर सप्लाई को लेकर करार किया था. दोनों प्रोजेक्ट में 60 आदमी देना था. लेकिन लॉकडाउन से पहले 26 लोग दोनों जगहों पर काम कर रहे थे. इसके बारे में जब फर्स्ट बिहार ने एजेंसी के एचआर हेड पंकज कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अचानक बंद करने का फैसला कॉम्फेड ने जारी कर दिया. जिससे लोग बेरोजगार हो गए है. हमलोगों ने जो स्टाफ दिया था वह फंस गए है. वह दूसरे जगहों के रहने वाले है. ऐसे संकट की घड़ी में इस तरह का फैसा लेना ठीक नहीं है. 


news image



नालंदा में बन रहा सैनिटाइजर, फिर लोगों को हटाया गया

पंकज बताते हैं कि नीरा साल में तीन से चार माह ही बनता है. इसके बाद काम करने वाले लोगों से दूसरा काम कराया जाता है. फिलहाल नालंदा प्रोजेक्ट में वहां के डीएम ने लॉकडाउन के बाद सैनिटाइजर बनाने का आदेश दिया था. आदेश के बाद से हर दिन करीब 2 हजार 200 ML के सैनिटाइजर बोतल बन रहा. लेकिन कॉम्फेड ने वहां काम करने वाले स्टाफ को हटाने का आदेश दे दिया. 


news image


जवाब देने को तैयार नहीं है अधिकारी

वैशाली प्रोजेक्ट के इंचार्ज गौरी शंकर प्रसाद से जब फर्स्ट बिहार ने कॉल कर जाना कि आखिर किस कारण प्रोजेक्ट के 15 लोगों को हटाया गया. इसके बारे में वह कुछ नहीं बोले. सिर्फ इतना ही बोले कि ''वह संडे को वह बात नहीं करते हैं’’ इस अधिकारी के पास कुछ जवाब ही नहीं था कि वह दे सके. जिसके बाद वह संडे मंडे करने लगे. 


शराबबंदी के बाद शुरू किया गया था नीरा

बिहार में शराबबंदी कानून लागू करने के बाद गोवा और तमिलनाडू के तर्ज पर बिहार में नीरा बनाने का फैसला किया गया था. इसके बारे में सरकार ने कहा था कि इसके पीने से स्वास्थ्य पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है. ताड़ी का बेहतर विकल्प होगा. जब नीरा बनेगा तो शराबबंदी से बेरोजगार लोगों को इससे रोजगार मिलेगा. बिहार के कई जगहों पर काउंटर लगाकर इसकी बिक्री भी शुरू हुई थी. लेकिन वैशाली और नालंदा में नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में काम करने वाले कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.