बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
31-Jan-2021 10:37 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से जुड़ी हुई आ रही है. चिराग पासवान की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. तबीयत ख़राब होने के बाद चिराग पासवान की कोरोना जांच हुई थी, जिसकी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि उन्हें कोरोना का कोई संक्रमण नहीं है.
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों बीमार चल रहे हैं. हालांकि करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत में पहले से काफी सुधार हैं. पिछले दिनों बीमार पड़ने के बाद डॉक्टरों ने कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है. चिराग पासवान की फॅमिली और उनकी पार्टी के समर्थकों के लिए यह राहत की खबर है कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को हुई एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को न्योता भेजा गया था. लेकिन फिर बाद में मीडिया में ये ख़बरें सामने आईं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध के बाद एनडीए की बैठक के लिए लोजपा को भेजा गया न्योता वापस ले लिया गया.
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने न तो सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया और न ही राजग की बैठक में ही दिखे. तब लोजपा के सूत्रों ने बताया कि चिराग पासवान स्वास्थ्य कारणों से दोनों ही बैठकों में शामिल नहीं हुए. क्योंकि बीमार होने के कारण उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था.