BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
05-Oct-2020 05:29 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले लगातार तेजस्वी यादव अपना खेमा मजबूत करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव ने एलजेपी सांसद महबूब अली कैसर के बेटे युसूफ कैसर को आरजेडी की सदस्यता दी है. महबूब कैसर खगड़िया से एलजेपी के लोकसभा सांसद हैं और अब उनके बेटे युसूफ कैसर ने तेजस्वी के साथ कदम मिलाकर चलने का फैसला किया है.
ये खबरें सामने आ रही थीं कि लोजपा से खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के पुत्र यूसुफ सलाउद्दीन भी विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. साल 2015 में भी ये ख़बरें सामने आईं थीं कि यूसुफ सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से उनके पिता 1995 और 2000 में विधानसभा का चुनाव जीते थे.
आपको बता दें कि 2010 में कैसर कांग्रेस को छोड़ लोजपा में शामिल हुए थे. वह खगड़िया से लोकसभा का चुनाव लड़े और सांसद बने. यूसुफ के दादा चौधरी महबूब सलाउद्दीन सिमरी बख्तियारपुर से ही 1972, 1977, 1980 और 1985 में विधानसभा का चुनाव जीते थे.
यूसुफ सलाउद्दीन इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वे लोजपा में युवा के प्रदेश महासचिव भी रहे हैं. इंटर तक की शिक्षा उन्होंने पटना में ली है. पुणे के कॉलेज से बीकॉम किया है. कुछ वर्षों से वे राजनीति में सक्रिय हैं. पर, चुनाव लड़ने का निर्णय एक बार फिर से लिया है.