तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
24-Feb-2021 03:57 PM
PATNA : बुधवार को सभापति की मंजूरी से बिहार विधान परिषद में लोक जनशक्ति पार्टी का विलय भारतीय जनता पार्टी में हो गया. इस विलय के साथ ही चिराग पासवान की पार्टी का प्रतिनिधित्व बिहार विधान परिषद् में शून्य हो गया. वहीं भाजपा के सदस्यों की संख्या अब 21 तक पहुंच गई.
गौरतलब हो कि सोमवार को बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू की पत्नी नूतन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया. आपको बता दें कि नूतन सिंह बिहार विधान परिषद में लोजपा की एकमात्र सदस्य थीं. जिन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली.
नूतन सिंह के भाजपा में आते ही परिषद में अब लोजपा का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया.नूतन के लोजपा से भाजपा में शामिल होते ही विधान परिषद में अब पार्टी के 21 विधान पार्षद हो गए. हालांकि अब भी जदयू सबसे बड़ी पार्टी है, उसके 23 सदस्य हैं. इससे पहले बीते गुरूवार को भी लोजपा के 208 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जेडीयू का दामन थामा.
लोजपा से खेमा बदलकर जेडीयू में शामिल होने वाले नेताओं ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान के ऊपर जमकर निशाना साधा. रामनाथ रमन ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान पंजाबी ठग हैं और पार्टी अब ठगों का गिरोह है. आरोप लगाया कि रामविलास पासवान को दो महीने अस्पताल में बंदी बनाकर रखा गया. इसकी जांच होनी चाहिए.