ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / लेमन ट्री समेत 10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 50-50...

लेमन ट्री समेत 10 बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, 50-50 लाख रूपये की मांग

27-Oct-2024 03:14 PM

By First Bihar

DESK: स्कूल, हॉस्पिटल, फ्लाइट के बाद अब होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। एक नहीं बल्कि एक साथ 10 होटलों को ई-मेल भेजकर यह धमकी दी गयी है कि यदि 50 लाख का प्रबंध नहीं किया गया तो होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। एक साथ दस होटलों को धमकी मिलने के बाद होटल के मालिक और पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है। 


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बड़े होटल लेमन ट्री, मैरियट, सरका, कम्फर्ट विस्टा, फॉर्च्यून, पिकाडिली, कासा, क्लार्क अवध, दयाल गेटवे और सेल्वेट को धमकीभरा मेल भेजा गया है। मेल में कहा गया कि यदि 55 हजार डॉलर (करीब 50 लाख) की फिरौती नहीं दिये तो बड़ा धमाका होगा। 


मेल में इस बात का भी जिक्र है कि आपको होटल के ग्राउंड फ्लोर में काले रंग के बैग में बम छिपाकर रखा गया है। मुझे 55 हजार डॉलर चाहिए नहीं तो मैं बम को विस्फोट कर दूंगा और खून चारों ओर फैल जाएगा। बमों को डिफ्यूज करने की कोई भी कोशिश उनमें विस्फोट कर देगा। 


इस धमकीभरे मेल के मिलने के बाद होटल मालिकों के बीच हड़कंप मच गया। सभी ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। होटलों में बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया जिसके बाद गहनता से जांच की गयी लेकिन अभी तक होटल से वह बैग बरामद नहीं हो पाया है। जिसके बाद पता चला कि यह धमकी एक अफवाह थी।