Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
11-Jan-2021 08:08 PM
KISHANGANJ : केस की जांच में लापरवाही बरतने वाले टाउन थाना के 5 आईओ पुलिस कप्तान के रडार पर हैं. किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने 5 ऐसे अनुसंधानकों की सूची तैयार की है. जिसपर इसी सप्ताह में कार्रवाई करते हुए उनका डिमोशन भी किया जाएगा. उसी थाने में ये दारोगा या जमादार सिपाही या कनीय पदाधिकारी बना दिए जाएंगे.
किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने कहा कि प्रत्येक थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं को हर महीने कम से कम तीन कांडों का निष्पादन करना आवश्यक है. अगर ऐसा नहीं हुआ और समय सीमा के अंदर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई तो संबंधित आईओ पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है.
एसपी ने कहा कि मुख्यालय डीएसपी अजय कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष सेल का गठन किया गया है, जो ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेंगे. ये सूचना आम पब्लिक के लिए विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जा चुकी है. जनता का रेस्पॉन्स बहुत अच्छा आया है. ध्यान रहे की कभी भी, कहीं भी, किसी का फोटो, वीडियो, ऑडियो बन सकता है. ऐसे मामले में निर्दोष साबित होने तक संबंधित को दोषी ही माना जाएगा. जेल भी जाना पड़ेगा और नौकरी भी जाएगी.