ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / Land for job scam: लालू के घर पहुंची ED की टीम, राबड़ी और...

Land for job scam: लालू के घर पहुंची ED की टीम, राबड़ी और मीसा को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया

31-Jan-2024 05:21 PM

By First Bihar

PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ करने के बाद ईडी की टीम बुधवार की दोपहर राबड़ी आवास पहुंची। ईडी की टीम के पहुंचने के बाद राबड़ी आवास में हलचल तेज हो गई है।


दरअसल, बिहार में तख्ता पलट के बाद ईडी ने लालू परिवार पर अपनी दबिश बढ़ा दी है। लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद से सोमवार को घंटों पूछताछ की थी। इसके बाद मंगलवार को ईडी की टीम ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लंबी पूछताछ की। पटना स्थित ईडी के दफ्तर के बाहर देर रात तक आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता जमे रहे। अब ईडी ने लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ करने वाली है।


बुधवार को ईडी की टीम अचानक राबड़ी आवास पहुंची, जिसके बाद राबड़ी आवास में हलचल तेज हो गई। राबड़ी आवास पर ईडी की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में आरजेडी के कई वरिष्ठ नेता राबड़ी आवास पहुंचे। इस दौरान ईडी की टीम करीब 10 मिनट तक राबड़ी आवास में रूकी। ईडी की टीम ने राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत सभी सात आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित अपने दफ्तर बुलाया है।


बता दें कि इस मामले ईडी ने पहली चार्जशीट दाखिल की है जबकि सीबीआई 3 चार्जशीट फाइल कर चुकी है। पिछले दिनों ईडी ने इसी मामले में कारोबारी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था। अमित कात्याल से पूछताछ के दौरान ईडी को कई नई जानकारियां मिली हैं। जिसके बाद ईडी ने लालू और तेजस्वी को पूछताछ की और अब राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती से पूछताछ करने वाली है। आरोप है लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी।