ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / लैंड फॉर जॉब मामले के बाद अब गुजरात मामले में तेजस्वी को समन...

लैंड फॉर जॉब मामले के बाद अब गुजरात मामले में तेजस्वी को समन जारी, इस तारीख को होगी पेशी

23-Sep-2023 12:57 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अब कहीं से भी राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। पहले लैंड और जॉब मामले में समन जारी होने के बाद अब गुजरात ममाले में पेशी को लेकर तेजस्वी के खिलाफ समन जारी कर दिया गया है। हालांकि,गुजराती ठग बयान के खिलाफ दायर मानहानि केस में कोर्ट और शिकायतकर्ता के बीच भारी कंफ्यूजन हो गई। जिसके बाद गुजरात की अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने तेजस्वी को मानहानि केस में दूसरी बार समन किया है। अब 13 अक्टूबर को उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले उनकी शुक्रवार 22 सितंबर को पेशी थी, लेकिन कंफ्यूजन की वजह से उन्हें समन ही नहीं मिला।


मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत मानहानि का केस दर्ज है। उनके खिलाफ कारोबारी एवं समाजसेवी हरेश मेहता ने शिकायत की थी। तेजस्वी ने विधानसभा सत्र के दौरान अपने एक बयान में सभी गुजरातियों को ठग कहकर संबोधित किया था। उन्होंने यह बयान मेहुल चोकसी को लेकर दिया था।


मालूम हो कि, इससे पहले 28 अगस्त को अहमदाबाद के अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डीजे परमार ने मानहानि केस में तेजस्वी यादव को समन किया था। उन्हें 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। जब शुक्रवार (22 सितंबर) को इस केस की सुनवाई शुरू हुई तो पता चला कि समन का कागज अभी तक कोर्ट में ही घूम रहा है और इसे तेजस्वी यादव को भेजा ही नहीं गया। जसिके बाद अब कोर्ट ने इनको वापस से समन जारी किया है। 


उधर, जज ने कंफ्यूजन को दूर करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह शिकायतकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह समन को सामने वाले पक्ष तक पहुंचाए। इसके बाद उन्होंने दूसरा समन जारी किया और हरेश मेहता को इसे तेजस्वी यादव तक पहुंचाने के लिए कहा। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।