Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
07-Oct-2024 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के सुप्रीमो और यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद समेत आठ आरोपियों की जमीन के बदले नौकरी मामले में सोमवार को नई दिल्ली स्थित राउंज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होगी। इनमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की भी पेशी शामिल है। इसको लेकर लालू यादव समेत सभी आरोपी दिल्ली पहुंच गये हैं।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामला देश का काफी चर्चित मामला है जिसमें लालू परिवार के अधिकांश सदस्य आरोपी है। लालू यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते उन्होंने कई लोगों से जमीन लेकर रेलवे में गलत तरीके से नौकरी दिलाई। हालांकि, नौकरी के बदले जमीन मामले में पहली बार ईडी द्वारा दाखिल किए गए पूरक आरोप पत्र में तेजप्रताप यादव का नाम आया है और वे भी आरोपी बनाए गए हैं।
वहीं, पेशी को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार की शाम अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पुत्री डॉ. मीसा भारती के साथ पटना से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जबकि, तेजस्वी प्रसाद यादव के विदेश प्रवास से देर रात तक दिल्ली लौट आए हैं। वहीं, तेजप्रताप यादव फिलहाल दिल्ली में ही है। नौकरी के बदले जमीन मामले में 6 अगस्त को ईडी ने 11 लोगों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। इनमें तीन आरोपी की मृत्यु हो चुकी है।
बता दें कि यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है। जब लालू यादव मनमोहन सिंह की यूपीए वन सरकार में रेल मंत्री थे। लालू यादव पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले लाभुकों से जमीनें ली जिसे अपने परिवार के भिन्न भिन्न सदस्यों के नाम करवाया। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। इस केस को लेकर लालू यादव न सिर्फ बदनाम हुए बल्कि उनके परिवार के कई सदस्य भी परेशान हुए।