बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
17-Mar-2020 08:43 PM
PATNA : बिहार में चुनावी साल में आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर बनी फिल्म "लालटेन" रिलीज होगी. इस भोजपुरी फिल्म का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. फिल्म के निर्माता इसे मई में रिलीज करने का एलान कर रहे हैं. चुनावी साल है लिहाजा फिल्म को दर्शक मिल जायेंगे वहीं RJD को थोड़ा फायदा मिलने की भी उम्मीद होगी.
लालू पर बनी फिल्म लालटेन
फिल्म के निर्माता उत्तर प्रदेश के बलिया के यश कुमार हैं. यश कुमार ही इस फिल्म में लालू प्रसाद यादव का किरदार भी निभा रहे हैं आज उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. डबिंग का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जायेगा. इसके बाद मई में फिल्म को रिलीज कर दिया जायेगा.
यश कुमार के मुताबिक उनकी भोजपुरी फिल्म लालटेन में राबड़ी देवी की भूमिका भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री स्मृति सिन्हा कर रही है. फिल्म में रामविलास पासवान भी दिखेंगे जिनका रोल अरूण सिंह काका निभा रहे हैं. लालू पर आधारित फिल्म लालटेन की शूटिंग लालू प्रसाद यादव के पैतृक गांव के साथ ही मुंबई, लखनऊ, गुजरात और पटना में की गयी है.
फिल्म के निर्माता यश कुमार ने बताया कि लालटेन फिल्म में लालू प्रसाद यादव के बचपन से लेकर राजनेता के रूप में उनकी भूमिका और पटना से लेकर दिल्ली की सियासत में उनके प्रभाव को दिखाया जायेगा. ये भी दिखाया जायेगा कि लालू ने कैसे समाज को बदल डाला. फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि बिहार के सिनेमाघरों में उनकी फिल्म को अच्छी तादाद में दर्शक मिलेंगे. यश कुमार के मुताबिक बिहार में लालू प्रसाद यादव को चाहने वालों की अच्छी खासी तादाद है और वे फिल्म देखने जरूर आयेंगे.
RJD को फायदे की उम्मीद
वैसे चुनावी साल में इस फिल्म के रिलीज होने से लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को फायदे की भी उम्मीद है. चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव बिहार के युवाओं के जेहन से उतरते जा रहे हैं. ये फिल्म फिर से उन्हें चर्चा में ला सकती है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...