ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / news / लालू ने खोला नीतीश का बड़ा राज: बहुत पहले से ही मंत्री बनने...

लालू ने खोला नीतीश का बड़ा राज: बहुत पहले से ही मंत्री बनने के लिए बेचैन रहते थे, हमने दिलायी थी पहली दफे कुर्सी

05-Jul-2021 05:07 PM

PATNA : राजद के 25वें स्थापना दिवस समारोह में लालू यादव ने नीतीश कुमार का बडा राज खोला. लालू यादव ने आज राजद की स्थापना की कहानी तो सुनायी ही, उससे पहले संघर्ष के दौर के ढेर सारे किस्से सुनाये. इसी दौरान वे नीतीश कुमार की चर्चा भी कर बैठे औऱ उनकी कहानियां भी सुनाने लगे.


मंत्री बनने के लिए बेचैन रहते थे नीतीश
लालू यादव ने कहा कि उन्होंने देश के पांच प्रधानमंत्रियों को कुर्सी तक पहुंचाया. लेकिन कभी इसकी चिंता नहीं की कि उन्हें मंत्री बनाया गया या नहीं. लालू ने कहा कि मंत्री बनने के लिए शुरू से ही नीतीश कुमार बेचैन रहते थे. इसलिए हमने उन्हें पहली दफे मंत्री बनवाया. केंद्र सरकार में कृषि मंत्री बनवाया था. लालू यादव 1989 में बनी विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार की जिक्र कर रहे थे. इस सरकार में नीतीश कुमार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री बनाया गया था. अपने राजनीतिक जीवन में पहली दफे नीतीश कुमार को यही पद मिला था.


लालू ने अपने संबोधन में कई पुराने किस्सों को सुनाया. संघर्ष के दिनों से लेकर सत्ता तक की. लालू यादव ने कहा कि उन्होंने जो वंचित तबका है उसे उसका अधिकार औऱ सम्मान दिलाया. 1990 के पहले के बिहार में क्या होता था. इस तबके के लोगों को कुर्सी और खटिया पर बैठने नहीं दिया जाता था. वोट देने नहीं दिया जाता था. बस-ट्रेन में अगर सीट पर बैठ गये तो पीछे भगा दिया जाता था. लालू यादव की जब सरकार बनी तो इस तबके को लोगों को बराबरी का दर्जा मिला. 


लालू यादव ने अपने संघर्ष के दिनों की कहानियां सुनायी. बताया कि कैसे पैर में चप्पल और शरीर पर वस्त्र नहीं होता था. फिर भी वे गरीब, पिछड़े लोगों की लडाई लड़ते थे. लालू ने कहा कि जेपी आंदोलन के दौरान ये अफवाह फैल गयी कि लालू यादव पुलिस की गोली से मारे गये. इसके बाद गुस्से में आकर पिछड़े लोगों ने आंदोलन को और तेज कर दिया. उनकी मौत की खबर फैलने से आंदोलन को बल मिला.