Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात
14-Apr-2021 08:47 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए उनके समर्थकों में दीवानगी अभी भी कम नहीं हुई है. वैशाली जिले में लालू यादव के ऐसे ही एक समर्थक ने अपनी शादी के मौके पर भी लालू के लिए अपनी दीवानगी दिखाय़ी है. उसने अपनी शादी का कार्ड ऐसा छपवाया है कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है.
कार्ड के कवर पर लालू की तस्वीर
वैशाली जिले के रहुआ गांव के पवन कुमार यादव पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है. 23 अप्रैल को उसकी शादी होनी है. उसने अपनी शादी का कार्ड ऐसे छपवायी है कि लालू यादव के समर्थक गदगद हैं. पवन ने अपनी शादी के कार्ड के कवर पर ही लालू यादव की तस्वीर छपवाई है. और बीमार आरजेडी सुप्रीमो की रिहाई की मांग की. लालू यादव की तस्वीर के साथ उसने स्लोगन भी छपवाया है-रिलीज लालू यादव.
लालू का मुरीद दुल्हा
पवन यादव का शादी कार्ड पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया. उसके बाद मीडिया की भी टीम उसके घर पहुंची. पवन ने बताया कि लालू यादव गरीबों के मसीहा हैं और सबको लेकर चलने वाले नेता हैं. पवन ने कहा कि लालू जी अगर जेल से बाहर होते तो तो वह अपनी शादी के मौके पर उनका आशीर्वाद लेने जरूर जाता. लेकिन चूकि लालू जी जेल में है इसलिए उसने तय किया कि वह अपनी शादी में भी लालू यादव की रिहाई की अपील करेगा. यही सोंच कर पवन ने अपनी शादी के कार्ड में गणेश भगवान की जगह लालू यादव की फोटो छपवाई है. साथ में रिलीज लालू यादव का स्लोगन लिखा है. पवन ने कहा कि वह वो गरीब है, उसका उपर अफसरों तक पहुंच पाना मुश्किल है, इसलिए उसे अपने नेता की रिहाई के लिए यही रास्ता सूझा.
पवन ने अपनी शादी का कार्ड लालू-राबड़ी आवास भेजा है. उसने आरजेडी के दूसरे प्रमुख नेताओं को भी कार्ड देकर अपनी शादी में आने को कहा है. पवन को उम्मीद है कि लालू यादव के परिवार से कोई न कोई जरूर उसकी शादी में आयेगा.
दो दिन बाद लालू की जमानत पर सुनवाई
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की जेल से रिहाई पर रांची हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. लालू यादव वे अपनी जमानत के लिए फिर से अर्जी डाली गई है, जिसपर 9 अप्रैल को सुनवाई हुई थी. लेकिन सीबीआई ने कोर्ट से टाइम मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल तक टाल दी थी. 16 अप्रैल को लालू यादव की रिहाई पर सुनवाई होनी है.
बता दें कि चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू यादव इन दिनों दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं. इससे पहले वे रांची के रिम्स में भर्ती थे लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था.