Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
06-Mar-2021 12:41 PM
By Aryan Anand
PATNA : शुक्रवार का दिन बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी के नाम रहा. मुकेश सहनी के भाई का सरकारी कार्यक्रम में ना केवल शामिल होना बल्कि उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले पर शुक्रवार को दिनभर सियासी हंगामा बरपा रहा. आखिरकार मुख्यमंत्री के कहने पर मुकेश सहनी ने मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर खेद जताया, लेकिन अब मुकेश सहनी प्रकरण को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मुकेश सहनी को उन्होंने जब इस मामले पर बातचीत के लिए बुलाया तो वह किसी ऐसे मामले का जिक्र कर रहे थे जिसमें मंत्री या किसी पद पर रहे बगैर कोई शामिल हुआ था. नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर मैंने स्पष्ट कर दिया कि कार्यक्रम में उन्हें बजाप्ता आमंत्रण दिया गया था. नीतीश कुमार ने आज मुकेश साहनी से हुई बातचीत को लेकर जो बात कह गए दरअसल हम उसके पीछे की पूरी कहानी आपको बता रहे हैं.
दरअसल मुकेश सहनी जब मुख्यमंत्री से मिलने विधान परिषद पहुंचे तो वह लालू यादव की एक तस्वीर अपने साथ लेकर गए थे. बिहार में महागठबंधन की सरकार रहते लालू यादव बिहार सरकार के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. सरकारी स्तर पर ऐसे दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें लालू यादव शामिल हुए थे. एक कार्यक्रम खुद लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था. 11 जून 2017 को जेपी सेतु और आरा छपरा पुल का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित था, इस दौरान जेपी सेतु उद्घाटन कार्यक्रम में लालू यादव शामिल हुए थे और बजाप्ता वह मंच पर भी बैठे थे. उस वक्त तेजस्वी यादव बिहार के पथ निर्माण मंत्री थे और नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों पूलों का उद्घाटन किया था. एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन पटना के एसके मेमोरियल हॉल में किया गया था, तब तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उस वक्त बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद के साथ लालू यादव और राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. चंपारण शताब्दी को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और मंच पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ लालू यादव और राहुल गांधी मौजूद थे. मुकेश सहनी इन्हीं कार्यक्रमों में लालू की मौजूदगी को लेकर नीतीश के सामने दलील देने पहुंचे थे लेकिन नीतीश कुमार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया.
जेपी सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम में लालू की मौजूदगी पर उस वक्त विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने खूब हल्ला मचाया था, लेकिन महागठबंधन की सरकार ने विपक्ष की एक बात नहीं सुनी थी. तब लालू और नीतीश एक गठबंधन में थे और बीजेपी विरोध में खड़ी थी.