बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-Jun-2024 12:21 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और हर दिन सोशल मीडिया के जरिए हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी के हमलों का डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जवाब दिया है और लालू-तेजस्वी पर डबल अटैक किया है।
अपराध को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर सवाल उठाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि एकदम निश्चित रहिए। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट तौर पर समझा दिया गया है। कोई भी व्यक्ति या बड़ा से बड़ा अधिकारी हो, उनको हर हालत में काम करना पड़ेगा और बिहार में कानून का राज स्थापित करना पड़ेगा। नीतीश कुमार ने जो सुशासन स्थापित किया है, उसको फिर से स्थापित करना पड़ेगा। यह लालू प्रसाद का राज नहीं है, जो सीएम हाउस में बैठकर ऑर्गनाइज क्राइम होगा, बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है पूर्ण रूप से राज्य में सुशासन स्थापित किया जाएगा।
वहीं लालू प्रसाद द्वारा आपातकाल को लेकर बीजेपी पर हमला बोलने पर सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद बूढ़े हो गए हैं उन्हें कुछ याद नहीं रहता है लेकिन एक बात तो समझनी होगी, 74 के आंदोलन में जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा हो और वह कांग्रेस पार्टी की गोद में खेलता हो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा।
उन्होंने कहा कि आपातकाल इस देश के लिए काला अध्याय है, देश के लिए बदनूमा दाग है और लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला रहा है। देश के हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर के रखा गया। संविधान और सुप्रीम कोर्ट के साथ छेड़छाड़ किया गया। सेक्यूलर शब्द लाकर भी देश में सेक्यूलरिज्म नहीं ला पाए लेकिन देश में जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो पूरे देश में सेक्यूलरिज्म स्थापित हुआ।