ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

लालू से मुलाकात के बाद एक्शन में तेजप्रताप, RJD ऑफिस में लगाया दरबार

लालू से मुलाकात के बाद एक्शन में तेजप्रताप, RJD ऑफिस में लगाया दरबार

30-Aug-2020 03:36 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद अचानक तेजप्रताप यादव पार्टी में एक्टिव हो गए है. जब ऑफिस में आज कोई नहीं रहता है तभी भी तेजप्रताप आरजेडी ऑफिस पहुंचे और अपना दरबार लगाया है. वह आरजेडी नेताओं को बताना चाहते हैं कि कोई उनको कोई इग्नोर नहीं कर सकता है. 

तेजप्रताप छुट्टी के दिन भी पार्टी ऑफिस पहुंचकर अपने लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. रविवार के दिन प्रदेश राजद कार्यालय बंद रहता है, पार्टी का कोई बड़ा नेता दफ्तर नहीं पहुंचता है. लेकिन रांची से पटना लौटने के बाद तेज प्रताप रविवार को ही पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं और अभी अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं.



पार्टी ऑफिस के बाहर टिकट को लेकर रिज्यूम लेकर कई लोग आए थे. तेजप्रताप यादव ने एक-एक को बुलाकर सभी से मुलाकात किए. कुछ इसमें तेजप्रताप यादव के अपने भी समर्थक थे. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव टिकट को लेकर आए लोगों से मिलते तक नहीं है. ऐसे में तेजप्रताप ने लोगों से मिल रहे है.  विधानसभा चुनाव में भी तेजप्रताप अपने कई समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते हैं. इसलिए इस बार पार्टी में चुनाव से पहले एक्टिव हो गए हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान भी वह अपने कई समर्थकों को लेकर टिकट मांगे थे लेकिन नहीं मिला. जिसके खिलाफ तेजप्रताप अपने समर्थकों को निर्दलीय चुनाव में खड़ा कराकर अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव प्रचार किए थे.