अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Sep-2020 04:52 PM
RANCHI: विधानसभा चुनाव के टिकट की आस लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दरबार में हाजिरी लगाने वालों को अब रांची के सफर पर निकलने से पहले एक बार सोंचना होगा क्योंकि बिना इजाजत झारखंड में कदम रखते हीं उनको भारी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। बिहार के बाराचट्टी से आरजेडी विधायिका समता देवी ऐसी हीं मुश्किल में पड़ गयी हैं।
दरअसल समता देवी अपने समर्थकों के साथ रांची में रिम्स निदेशक के बंगले के बाहर पहुंची थी कोशिश थी कि लालू से मुलाकात हो जाए लेकिन जब जिला प्रशासन को इसकी भनक लगी तो उन्हें और उनके समर्थकों को 14 दिनों के लिए क्वेरेंटाइन कर दिया गया है। दरअसल झारखंड में कोविड प्रोटोकाॅल के तहत दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए क्वेरेंटाइन होना होगा।
समता देवी पर भी कोविड प्रोटोकाॅल के तहत हीं कार्रवाई की गयी है। एडीएम लाॅ एण्ड आॅडर अखिलेश सिन्हा ने उनपर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि बिहार से आरजेडी की विधायिका समता देवी लालू से मिलने पहुंची हैं। सूचना मिलने पर हम पहुंचे और उनसे पूछा कि क्या आपने इसकी इजाजत ली थी तो उन्होंने बताया कि नहीं तब कोविड प्रोटोकाॅल के तहत उन्हें क्वेरेंटाइन में हटिया गेस्ट हाउस भेजा गया है।