Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
23-Feb-2020 04:17 PM
PATNA : अभी-अभी तेजस्वी ने वेटनरी ग्राउंड से बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने मंच से कह दिया कि लालू राज में खामियां रही होंगी लेकिन मैं नया बिहार बनाने का एलान करता हूं। तो तेजस्वी को लालू राज की खामियां नजर आ ही गयी। तेजस्वी आखिर ऐसा क्यों कहने को मजबूर है क्या लालू राज के काम के दम पर उन्हें बिहार की जनता नहीं अपनाएंगी क्या ?
इसको भी पढ़ें: लालू से आगे तेजस्वी युग में RJD ने बढ़ाया कदम, जनता से किए 10 बड़े वादे
बिहार में जंगलराज की बात तो आपने बार-बार सुनी होंगी। तब लालू राज को जंगलराज का पर्याय मान लिया गया था। नीतीश कुमार जंगलराज-जंगलराज का हवाला देते हुए सत्ता पर काबिज हो गए थे। दरअसल, जंगल राज से मतलब नेताओं, नौकरशाहों, व्यापारियों, अपराधियों के आपराधिक सांठगांठ से है। लालू-राबड़ी के शासन में भी ऐसे ही नेक्सस बने थे। बिहार का चप्पा-चप्पा अपहरण, हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, रंगदारी, भ्रष्टाचार आदि की घटनाओं से लबरेज था। विरोधियों ने तो यहां तक कह दिया कि लालू-राबड़ी के शासन में किडनैपिंग को उद्योग का दर्जा मिल गया। जब जिसे जैसे इच्छा होती थी, बेरोकटोक किसी को उठा लेता था। खासकर, डॉक्टर, इंजिनियर और बिजनसमेन अपहरणकर्ताओं के निशाने पर रहते थे। इन्हें दिनदहाड़े उठा लिया जाता था और ऐसी घटनाएं करीब-करीब रोज ही सामने आतीं थी।
तो क्या तेजस्वी को लगने लगा है कि बिहार में लालू-राबड़ी के दौर के उस जंगलराज के बूते बिहार में अब चुनाव नहीं जीता जा सकता है। तेजस्वी नया बिहार बनाने की बात करने लगे हैं। तेजस्वी ने मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को बार-बार नसीहत भी दी कि वे अपना व्यवहार बदलें।तेजस्वी को शायद ये अहसास होने लगा है कि बिहार की जनता से केवल पन्द्रह साल का हवाला देकर मैदान नहीं मारा जा सकता है। उस पन्द्रह साल के सामने नीतीश कुमार का 15 साल का भी शासन होगा।
सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने तो दावा भी ठोक रखा है कि बिहार के चुनावी मैदान में 15 साल बनाम 15 साल की लड़ाई होगी। जिसमें लालू-राबड़ी का पन्द्रह साल और नीतीश कुमार के पन्द्रह साल आमने-सामने होंगे। तेजस्वी को ये अहसास होने लगा है कि जनता अब विकास की बात करने लगी हैं। बिहार में पिछले पन्द्रह सालों का विकास सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और पानी की गांव-गांव में उपलब्धता के तौर पर सामने दिख भी रहा है। तो क्या तेजस्वी खुद की छवि बदलने चले हैं पार्टी की छवि बदलने चले हैं। वे भी विकास की ही बात करेंगे और बिहार की जनता को नया बिहार बना कर दिखाएंगे ।