ब्रेकिंग न्यूज़

Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना

लालू के कारण गई रघुवंश बाबू की जान, मांझी ने लालू खानदान पर लगाया बड़ा आरोप

लालू के कारण गई रघुवंश बाबू की जान, मांझी ने लालू खानदान पर लगाया बड़ा आरोप

13-Sep-2020 09:31 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD :  पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद अब राज्य के सियासी गलियारे में राजनीति शुरू हो गई है. लालू के सबसे करीबी और आरजेडी के कद्दावर नेताओं में से एक रघुवंश बाबू के निधन का आरोप राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ऊपर ही लगाया जा रहा है. लालू यादव के साथ-साथ उनके बेट तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया जा रहा है.




बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हाल ही में महागठबंधन से रिश्ता तोड़कर एनडीए में जाने वाले जीतन राम मांझी ने यह बड़ा आरोप आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के ऊपर लगाया है. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जहानाबद पहुंचे पूयव सीएम जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रघुवंश बाबू का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ. लेकिन इस बात की भारी चिंता है कि ऐसे तपस्वी और समाजसेवी, जो 32 साल तक लगातार लालू के साथ रहा और अंतिम समय में उनके खानदान की ओर से यह कहा गया कि सागर में एक लोटा पानी बाहर ही हो जायेगा तो क्या हो जायेगा. इस बात से उन्हें काफी चोट पहुंची होगी.


जीतन राम मांझी ने कहा कि इसी चोट से रघुवंश बाबू उभर नहीं सके. इसलिए मैं कहता हूं कि रघुवंश बाबू का निधन लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कारण हुआ है. लालू प्रसाद यादव का खानदान ही रघुवंश बाबू की मौत का जिम्मेदार है. उनके निधन से मैं काफी दुःखी हूँ. मैं भगवन से प्राथना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.


उधर दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि "प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया ? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।"



बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "रघुवंश बाबू की क्रांतिकारी समाजवादी धार राजद के हर कार्यकर्ता के चरित्र में है। उनकी गरीब के प्रति चिंता, नीति, सिद्धांत, कर्म, और जीवनशैली हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। राजद को अपनी मेहनत और वैचारिक दृष्टिकोण से सिंचने वाले कर्म के धनी महान व्यक्तित्व को सादर नमन।"



महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी ने आगे लिखा कि "राजद के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज हमारे अभिभावक पथ प्रदर्शक आदरणीय श्री रघुवंश बाबू के दुःखद निधन पर मर्माहत हूँ। आप समस्त राजद परिवार के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत व गरीब की आवाज बने रहे!।आपकी कमी राजद व देश को सदैव खलेगी। आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो AIIMS में आपसे बात हुई थी। मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है।अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।"