Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
24-Sep-2023 06:34 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत में सुधार का ही नतीजा है कि वे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही साथ लालू राजधानी पटना के साथ विभिन्न जगहों पर घूमते नजर आए हैं। रविवार को लालू प्रसाद अचानक राजगीर पहुंच गए, जहां उन्होंने जू सफारी का लुत्फ उठाया है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सांसद रमेश बिसूढ़ी के अमर्यादित भाषा को लेकर नाराजगी भी जताई।
दरअसल, लालू प्रसाद सड़क मार्ग से होते हुए सबसे पहले राजगीर परिषद पहुंचे, उसके बाद वहां से जू सफारी के लिए रवाना हो गये। जू सफारी में उन्होंने जंगली जानवरों का दीदार किया और वन्य प्राणियों को देखकर उन्होंने काफी प्रसन्नता जाहिर की। जू सफारी से निकलने के बाद लालू प्रसाद वन विभाग के रेस्ट हाउस में गए, जहां कुछ देर आराम करने के बाद वह वापस पटना के लिए रवाना हो गये।
इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि राजगीर बहुत ही प्राचीनतम एवं ऐतिहासिक जगह है, इसके इतिहास को हम याद करने आया हूं। उन्होंने संसद के विशेष सत्र के दौरान संसद में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के अमर्यादित बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि यह बहुत ही गलत बात है।