ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट

लालू के घर पर होती थी कुर्ता फाड़ होली, एक नेता का भी नहीं छोड़ते थे कपड़ा, देखें वीडियो

लालू के घर पर होती थी कुर्ता फाड़ होली, एक नेता का भी नहीं छोड़ते थे कपड़ा, देखें वीडियो

08-Mar-2020 05:37 PM

PATNA: बिहार की होली की बात हो अगर लालू प्रसाद की होली की बात न हो तो यह बेमानी होती है. लालू की कुर्ता फाड़ होली देश-विदेश में फेमस रहा है. लेकिन लालू के चारा घोटाला में जेल जाने के बाद उनकी होली फिकी हो गई. उनके आवास पर अब यह होली की हुड़दंग नहीं होती है. 

किसी को नहीं छोड़ते थे लालू

लालू होली भी अपने ही अंदाज में खेलते थे. नेताओं का कुर्ता भी फाड़ देते थे. ऐसे में जिस नेता का कपड़ा नहीं फटा वह दूसरे नेताओं से कपड़ा उनका फड़वा देते थे. इस दौरान लालू कपड़ा फाड़ने के लिए ललकारते रहते थे. उनके आवास पर घंटों होली होती थी. उनके आवास पर नेता तो बढ़िया कपड़ा पहनकर आते,लेकिन जाने के दौरान वह फटे हुए कपड़ों में लौटते थे. 

बैंड बजा के साथ होता था नाच भी

जश्न के दौरान बैंड बाजा बजता था. इस दौरान कई नेता डांस भी करते थे. रंग और अबीर जमकर उड़ता था. ठंडई के साथ ही खाने का इंतेजाम होता था. लालू के साथ होली खेलने का नेताओं को इंतजार रहता था, लेकिन लालू के जेल जाने के बाद से यह सब बंद हो गया है. लालू चारा घोटाले केस में सजायाफ्ता है. फिलहाल वह रिम्स में भर्ती है वह 15 बिमारियों से पीड़ित हैं.

देखें लालू की होली खेलने का वीडियो