ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

लालू फिर से बन गए आरजेडी के 'सुप्रीमो' , बस थोड़ी ही देर बाद हो जाएगा औपचारिक एलान

लालू फिर से बन गए आरजेडी के 'सुप्रीमो' , बस थोड़ी ही देर बाद हो जाएगा औपचारिक एलान

03-Dec-2019 03:05 PM

PATNA : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी सुप्रीमो बन गए हैं। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लालू यादव के सिवा किसी ने नामांकन नहीं किया है और नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।

आज  ही शाम साढ़े चार बजे लालू के फिर से अध्यक्ष पद काबिज होने का औपचारिक एलान भी कर दिया जाएगा। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयन किए जाने का सर्टिफिकेट 10 दिसंबर को सौंपा जाएगा।

इससे पहले लालू यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर लालू यादव का नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी को सौंपा। लालू ने अपना नामांकन पत्र जेल से भेजा। नामांकन के साथ ही लालू का 11वीं बार राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया था।

बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजा पाने के बाद से लालू यादव जेल में बंद हैं। वह रांची के रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं। लालू के जेल गए दो साल होने को है लेकिन स्थिति ऐसी है कि उन्हें अब भी पार्टी की कमान संभालनी पड़ी है।