पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
18-Feb-2024 07:04 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता और रेलवे की नौकरी के बदले जमीन घोटाला में आरोपी लालू प्रसाद की पार्टी राज्यसभा का टिकट देने में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता देती है, जो परिवार की अवैध सम्पत्ति बनाने-छिपाने में संलिप्त हों या अवैध खरीद-फरोख्त का कच्चा चिट्ठा रखते हों।
सुशील मोदी ने कहा कि इसी काली परिपाटी के तहत राजद ने तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सहायक संजय यादव को राज्यसभा का टिकट दिया है। वे हरियाणा के रहने वाले हैं और लालू परिवार के घोटालों की जांच के सिलसिले में उनके यहां भी सीबीआई की टीम पहुंची थी। इससे पहले हरियाणा के ही प्रेमचंद गुप्ता को राजद ने पांच बार राज्यसभा भेजा, संसदीय दल का नेता बनाया और यूपीए सरकार के समय उन्हें कारपोरेट मामलों का मंत्री भी बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि राजद में जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर धनपशुओं को राज्यसभा भेजने की प्रवृत्ति के चलते कभी एडी सिंह तो कभी निजी मेडिकल कालेज के मालिक-संचालक फैयाज अहमद सांसद बने। इनमें एडी सिंह को उर्वरक घोटाले में जेल जाना पड़ा। फैयाज अहमद के यहां सीबीआई का छापा पड़ा। जो लोग लोकतंत्र बचाने के बड़बोले दावे करते हैं, वे आर्थिक अपराधों का राजनीतिकरण करने के लिए उच्च सदन को कलंकित करते आ रहे हैं।