बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Oct-2019 06:32 PM
PATNA : बिहार कांग्रेस की तरफ से राज्य के पहले मुख्यमंत्री स्व श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी लेकिन इस आयोजन को पूरी तरह से कांग्रेस ने अपने दायरे में सीमित रखा है। महागठबंधन के किसी नेता को जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे हैं।इस जयंती समारोह में 25 से 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद कांग्रेस ने जताई है।
श्रीकृष्ण सिंह की जयंती लंबे अरसे से मना रहे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। अखिलेश इसके पहले भी श्री बाबू की जयंती के मौके पर लालू यादव और उनके परिवार के लोगों को इस जयंती में न्योता देते रहे हैं लेकिन इस बार अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी लालू परिवार से दूरी बना ली है। अखिलेश सिंह की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी इस जयंती में नहीं बुलाया गया है।
जयंती समारोह के आयोजन को लेकर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने खुद कहा है कि पार्टी ने इस बार इस आयोजन को अपने दल के अंदर तक ही सीमित रखा है। महागठबंधन के किसी भी नेता को जयंती समारोह के लिए न्योता नहीं भेजा गया है। महागठबंधन के दूसरे नेताओं को जयंती समारोह में नहीं बुलाए जाने के पीछे उपचुनाव में मतदान का दिन होना भी एक कारण बताया जा रहा है।