बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
19-Sep-2023 06:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी नए संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि अब पीएम पद के दावेदार नीतीश कुमार को यह सुनिश्चित करना चाहिए आरजेडी इस विधेयक के पारित होने में कोई अड़ंगेबाजी न कर सके।
सुशील मोदी ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने वाला विधेयक जब 1998 में अटल बिहार बाजपेयी की सरकार ने पेश किया था, तब लालू प्रसाद के उकसावे पर उनकी पार्टी के सांसद सुरेंद्र यादव ने तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के हाथ से छीन कर सदन में विधेयक की कॉपी फाड़ दी थी।
उन्होंने कहा कि यह घटना देश के संसदीय इतिहास में काले धब्बे की तरह दर्ज है, लेकिन मातृशक्ति के अपमान का ऐसा पाप लगा कि सुरेंद्र यादव ने फिर कभी लोकसभा का मुंह नहीं देखा और आज लोकसभा में राजद का एक भी सदस्य नहीं है। लालू प्रसाद के महिला विरोधी रुख और सरकार गिरने के डर से जो कांग्रेस 2010 में यह विधेयक लोकसभा में पेश करने की हिम्मत नहीं कर पायी, वह आज इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
सुशील मोदी ने कहा कि शरद यादव, मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद के दुराग्रह की वजह से भारत की आधी आबादी पिछले 25 साल से विधायिका में आरक्षण पाने से वंचित रही। महिला विधेयक पारित कराने का ऐतिहासिक कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा।