Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
27-Aug-2020 07:40 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मुसीबत बढ़ाने वाले उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव आज लालू यादव से मुलाकात करेंगे। लालू यादव के बुलावे पर रांची पहुंच चुके तेजप्रताप आज अपने पिता से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह यादव प्रकरण में तेजप्रताप ने जो बयानबाजी की उससे लालू यादव नाराज हैं। लालू यादव ने इसी मसले पर बातचीत के लिए तेजप्रताप को रांची बुलाया है। आपको याद दिला दें कि तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी की खबरों के बीच वरिष्ठ आरजेडी नेता की हैसियत एक लोटा पानी जैसी बताई थी।
तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह के समर्थकों में नाराजगी फैली थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता भी तेज प्रताप के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते थे और माना जा रहा था कि लालू के बड़े लाल के इस बयान से पार्टी को चुनाव के ठीक पहले बड़ा नुकसान हो सकता है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में आरजेडी सुप्रीमो ने तेज प्रताप को रांची बुलाया है। तेजप्रताप अपने पिता के बुलावे पर पटना से रवाना होने के पहले अपना बयान पलट भी चुके हैं। तेजप्रताप ने बुधवार को रघुवंश प्रसाद सिंह के लिए चाचा शब्द का प्रयोग किया था।
रांची के रिम्स में लालू और तेजप्रताप के बीच होने वाली मुलाकात पर ना केवल आरजेडी बल्कि बिहार के राजनीतिक गलियारे से ताल्लुक रखने वाले सभी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। संभव है कि लालू यादव तेज प्रताप को चुनावी माहौल के बीच कम बोलने की नसीहत देंगे। लालू यादव इस बात को लेकर तेज प्रताप को समझा सकते हैं कि चुनाव के बीच वह विरोधियों पर निशाना साधे ना कि अपनी पार्टी के नेताओं या महागठबंधन के नेताओं के ऊपर कोई बयानबाजी करें। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी यादव की तेजप्रताप के इस बड़बोलेपन से नाराज हैं। तेजप्रताप के बयान के बाद रामा सिंह के विरोध में वैशाली के कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास के बाहर बुधवार की देर रात तक के नारेबाजी की थी। अब ऐसे में लालू के डैमेज कंट्रोल का कितना असर होता है यह देखना होगा।