दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-May-2021 06:15 PM
DELHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को भले ही जमानत मिल गई हो। जमानत मिलने के बाद लालू यादव को एम्स से छुट्टी मिल गई लेकिन आरजेडी सुप्रीमो पर खराब सेहत का सीधा असर दिख रहा है। पिछले दिनों लालू यादव पार्टी के विधायकों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए थे। तब लालू यादव की तस्वीरें साफ तौर पर सामने नहीं आ पाई थी लेकिन अब लालू यादव की जो तस्वीर सामने आई है। वह बता रही है कि दरअसल आरजेडी सुप्रीमो की सेहत में कितनी गिरावट आई है।
लालू प्रसाद यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। दिल्ली में अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर आकर लालू एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। कई तरह की बीमारियों से ग्रसित आरजेडी सुप्रीमो के शरीर पर बीमारियों का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। फर्स्ट बिहार के जरिए हम आपको लालू यादव की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप खुद महसूस कर सकते हैं कि लालू यादव की सेहत पर बीमारियों ने क्या असर डाला है। लालू यादव फिलहाल कोरोना संक्रमण के बीच खास सतर्कता बरत रहे हैं। उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी साथ में मौजूद हैं। लालू की खराब सेहत का असर उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर भी देखा जा सकता है।
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद लालू यादव पहली बार इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। पिछले दिनों पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं ने उनसे दिल्ली में मुलाकात की है और इसी दौरान लालू यादव की यह तस्वीरें ली गई हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया था कि लालू यादव का ऑक्सीजन लेवल भी नीचे जा रहा था। लेकिन अब लालू को ऑक्सीजन की कोई समस्या नहीं है। लेकिन बाकी बीमारियों का इलाज एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लालू यादव पटना कब आएंगे लेकिन आरजेडी सुप्रीमो की सेहत को देखकर क्या अनुमान लगाया जा सकता है कि अपने पिता को पटना लाने का जोखिम फिलहाल तेजस्वी नहीं उठाने वाले।