दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jun-2021 12:17 PM
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें दिल्ली में रखा हुआ है। लालू यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था और एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद वह अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। इस बीच लगातार यह अटकलें सामने आ रही थी कि लालू यादव जल्द पटना वापस आ सकते हैं लेकिन फर्स्ट बिहार को लालू परिवार के नजदीकी सूत्रों से जानकारी मिली है कि फिलहाल आरजेडी सुप्रीमो पटना नहीं आएंगे।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन इसी महीने हैं। 11 जून को अपने जन्मदिन के मौके पर उम्मीद है कि लालू यादव दिल्ली में ही रहेंगे। दरअसल लालू प्रसाद कई बीमारियों से पीड़ित हैं। और ऐसे में उनके बेटे तेजस्वी यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती यह नहीं चाहती कि लालू कोरोनाकाल में किसी संक्रमण का सामना करें। पटना में लालू यादव के होने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ 10 सर्कुलर आवास पहुंच सकती है। और यहां किसी तरह की बंदिश लगाना मुश्किल होगी ऐसे में परिवार के लोगों ने यह फैसला लिया है कि फिलहाल लालू दिल्ली में ही रहे।
लालू यादव के दिल्ली में रहने से एक फायदा यह है कि वे लगातार एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में है। रांची रिम्स में लालू की तबीयत जब ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें दिल्ली ले जाना पड़ा था। उस वक्त आरजेडी सुप्रीमो की सारी परेशानियों का इलाज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने ही किया था। 11 जून को लालू यादव का जन्मदिन है लालू 73 वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। पिछले कुछ सालों से लालू यादव अपने परिवार के बीच जन्मदिन के मौके पर मौजूद नहीं रहे हैं। लेकिन इस बार लालू अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाएंगे यह अलग बात है कि उनके समर्थकों को एक बार फिर से निराशा झेलनी पड़ सकती है।