रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
01-Jun-2021 12:54 PM
PATNA : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की आज शादी की सालगिरह है। लालू-राबड़ी की सालगिरह को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने यादगार बना दिया है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लालू और राबड़ी को शादी की 48 वीं सालगिरह पर शुभकामनाएं दी हैं। माझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी को शादी की 48 वीं सालगिरह की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ खुशहाल रहकर जनता की सेवा करें ईश्वर से यही कामना है।
दरअसल बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि लालू-राबड़ी की आज शादी की सालगिरह है। लेकिन जीतन राम मांझी को जैसे ही इसकी याद आई उन्होंने तुरंत ट्वीट करते हुए लालू-राबड़ी को बधाई दे डाली। यह दिलचस्प वाकया है कि बिहार के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की शादी की सालगिरह पर एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री ने बधाई दी। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से लालू-राबड़ी को कोई बधाई संदेश नहीं मिला है। जीतन राम मांझी ने अपनी अप्रत्याशित राजनीति से हमेशा सबको चौंकाया है। एक बार फिर जिस तरह मांझी एनडीए से नाराज और लालू के करीब जाते दिख रहे हैं। वह बिहार के सियासी जानकारों को चौंका रहा है।
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इस वक्त जमानत पर बाहर हैं। लालू 2017 के बाद पहली बार अपनी सालगिरह के मौके पर राबड़ी देवी के साथ हैं। लालू और राबड़ी दोनों इस वक्त दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। और लालू यादव वहीं रहकर अपनी सेहत का इलाज करा रहे हैं। जीतन राम मांझी के इस बधाई को सियासी जानकार अपने नजरिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मांझी ने जिस तरह लालू और राबड़ी को बधाई देते हुए जनता की सेवा करने की कामना की है इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।