Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
12-Feb-2022 02:08 PM
PATNA: गंगा नदी पर बने रेल रोड ब्रिज यानी श्रीकृष्ण सेतु पर आवागमन शुरू हो गया है। बेगूसराय-मुंगेर रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन होने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। मुंगेर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को इस पुल का लोकार्पण किया। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पांच वर्षों से पुल का निर्माण बंद था लालू जी पांच साल रेल मंत्री थे तब क्यों नहीं पुल का काम कराया? जब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनी तब पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ और शुक्रवार को इस पुल का उद्घाटन भी हो गया। लालू जी जैसे लोग सिर्फ बात बनाते रहते हैं और जब बात ही बनाना है तो कुछ भी बैठकर बनाते रहें।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने यह भी कहा कि लालू जी के बयान का कोई मतलब नहीं है। क्योंकि लालू जी इसी तरह के बयानबाजी के मास्टर माने जाते हैं। बिहार के लिए उन्होंने क्या किया किसी से छिपा हुआ नहीं है। शुक्रवार यानी कल नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर पुल का उद्घाटन किया। पांच वर्षों से पुल का निर्माण बंद था। लालू जी पांच साल रेल मंत्री थे तब क्यों नहीं उन्होने इस पुल का काम कराया। लेकिन जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तब पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ और आखिरकार इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ और अब इस पुल का उद्घाटन भी हो गया। पुल पर आवागमन भी शुरू हो गया है। जिसे लेकर वहां के लोगों में खुशी का माहौल है। उनकी खुशी देखनी हो तो जिले में जाकर देखे। लोग इस पुल के निर्माण से कितने खुश हैं।
ललन सिंह ने कहा कि लालू जी जैसे लोग सिर्फ बात बनाते रहते हैं और जब बात ही बनाना है तो कुछ भी बैठकर बनाते रहे। ललन सिंह ने परिवारवाद को बड़ी समस्या बताया। कहा कि जहां-जहां परिवारवाद है वहां देख लिजिए क्या हो रहा है। बड़े पुत्र,छोटे पुत्र,बेटी और पत्नी क्या कहती हैं पहले लालू जी अपना ना देंखे।
ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई विवाद नहीं है बल्कि ये विवाद बनाया गया है। हम कोई मांग बिहार के लिए कर रहे है उसको विवाद नहीं माना जाना चाहिए। बिहार का हक नहीं मांगेगे तब हम बिहार के प्रति न्याय नहीं होगा। हमारी मांग इस देश के प्रधानमंत्री से है। देश के नागरिकों को यह हक है कि पीएम से अपने हित की मांग रख सके।
ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हम तो विकास कर रहे हैं। पार्टी के संगठन का विस्तार चल रहा है उमेश कुशवाहा दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वही यह भी कहा कि सरस्वती पूजा के दिन कुछ छात्र उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगे थे। ये सब बात उसी के दिमाग में आएगा जिसका मानसिक संतुलन खराब होगा। मेरा मानसिक संतुलन खराब नहीं हुआ है। पार्टी में नीतीश कुमार जी हम सबों के नेता हैं। हम सब अपने नेता को मजबूत करने के लिए पार्टी के अंदर काम करते हैं। इस तरह की बात यदि कोई मन के अंदर या सपने में सोचता है तो यह वही सोच सकता है जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं होगा।
वही कहा कि बिहार में लोग उद्योग लगाने का चाहते है लेकिन बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की आवश्यकता है। नीति आयोग की रिपोर्ट में कई मापदंडों पर पिछड़ा माना गया है। हमलोगों की यह मांग पूरानी है। प्रधानमंत्री से भी मांग कर रहे हैं। अगर विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तब हम कई मामलों में तरक्की कर सकते हैं। आज हमारा विकास दर अपने संसाधनों की वजह से है। आर्थिक सर्वेक्षण जो वित्त मंत्री ने लोकसभा में पेश किया उसमें भी यह बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद बिहार के पड़ोसी राज्यों का प्रति व्यक्ति वार्षिक आय घटा है लेकिन बिहार में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1221 रुपये बढ़ा।