ब्रेकिंग न्यूज़

Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर

Home / news / लालू ने संभाला मोर्चा: राजद विधायकों को फोन बंद नहीं रखने का दिया...

लालू ने संभाला मोर्चा: राजद विधायकों को फोन बंद नहीं रखने का दिया निर्देश, सभी को पटना में रहने को कहा

27-Jan-2024 04:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राजद विधायक दल की बैठक खत्म हो गयी है। तेजस्वी यादव के आवास पर करीब ढ़ाई घंटे तक ये बैठक चली। बैठक के बाद पार्टी ने कहा है कि आगे के सारे फैसले लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया है। जिसके बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। लालू प्रसाद यादव ने राजद के सभी विधायकों को फोन नहीं बंद रखने का निर्देश दिया है। सभी विधायकों को पटना में रहने को कहा गया है।  


वही राजद विधायक दल की बैठक के बाद राजद सांसद मनोज झा ने कहा  विधायक दल की बैठक बहुत ही सकारात्मक तरीके से हुई है. इसमें बिहार में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई. मनोज झा ने कहा कि राजद विधायक दल की बैठक में सारे विधायक और विधान पार्षद मौजूद थे. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. 


मनोज झा ने कहा कि राजद विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार के एनडीए में जाने पर भी चर्चा हुई है. पार्टी के विधायकों से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. राजद ने तय किया है कि वह अभी इंतजार करेगा. इस बैठक में ये तय हुआ है कि लालू जी जो फैसला लेंगे उसी के अनुसार सारे लोग काम करेंगे.  


मनोज झा ने दावा किया कि राजद मौजूदा सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करेगी. राजद के सांसद ने कहा जिस सरकार की बुनियाद में इतने लोगों को नौकरी मिली है उसे सरकार को गिराने के बारे में हम लोग सोच सकते हैं क्या? तेजस्वी यादव के प्रयास से इस सरकार ने रोजगार दिया है, अस्पतालों का काया पलट कर दिया है. ऐसे में हम अपने सृजन किए हुए बच्चों की हत्या नहीं कर सकते.  हमारे विधायकों ने लालू जी और तेजस्वी जी को कहा है कि आपको जो निर्णय लेना है आप लीजिए. हम मजबूती से आपके साथ हैं.


हालांकि खबर ये भी है कि लालू प्रसाद यादव ने कुछ अलग खेल करने की भी कोशिश की थी. लालू यादव के पास अभी कांग्रेस, माले, सीपीआई और सीपीएम का समर्थन है. इनके विधायकों की कुल संख्या 114 होती है. उन्हें एआईएमआईएम के एक विधायक के समर्थन की भी उम्मीद है. ऐसे में बहुमत के लिए 7 औऱ विधायकों की जरूरत है. लालू यादव ने जीतन राम मांझी से संपर्क साधा था. मांझी की पार्टी में 4 विधायक हैं. 


खबर ये भी आयी कि लालू ने मांझी को सीएम बनाने तक का ऑफर दिया. लेकिन बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल किया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी काफी देर तक मांझी के घर पर जमे रहे. आखिरकार मांझी ने बीजेपी का साथ नहीं छोड़ने का फैसला लिया. चर्चा ये भी है कि लालू यादव ने जेडीयू के भी कुछ विधायकों से बात की थी. लेकिन वहां भी बात नहीं बनी.