BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
28-Sep-2023 06:24 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने ठाकुरों पर जो कविता पढ़ी थी, उस पर सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। RJD सांसद मनोज झा की ठाकुर का कुआं वाली कविता को लेकर बयान पलटवार जारी है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। लालू यादव ने आरजेडी सांसद मनोज झा का समर्थन देते हुए कहा कि वे विद्वान आदमी हैं। मनोज झा ने कोई गलत बात नहीं कही है।
लालू ने कहा कि मनोज झा की कविता ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। लालू ने कहा कि कुछ लोग अलग तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज झा ने किसी को टारगेट नहीं किया है। मनोज झा ने बिलकुल सही बातों को रखा है। राजद नेता शिवानन्द तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर लालू ने यह बातें कही।
शिवानंद तिवारी की पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर लालू ने कहा कि शिवानंद तिवारी ने हमेशा निर्भीक राजनीति की है। अपनी बात को बेबाक़ी से रखा है। वो निडर और निर्भीक व्यक्ति हैं। किसी से कभी भी डरे नहीं हैं। लगातार पढ़ने लिखने और मौजूदा हालत पर अपनी बात को रखना इनकी आदत है। शिवानंद तिवारी का हर ख़बर पर पूरा ध्यान रहता है। भले ही वो सवर्ण समाज में पैदा हुए हैं लेकिन अकलियत और दबे कुचले की आवाज हमेशा उठाते रहे हैं। इस मौके पर लालू ने कहा कि नीतीश जी और हम लोग पहले अलग थे लेकिन आज साथ-साथ हैं। आजकल सांप्रदायिक ताक़त का बोलबाला हो गया है देश के संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है जो उचित नहीं है।