Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
21-Feb-2022 02:04 PM
PATNA: चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में लालू यादव को रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है वही 60 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 41 दोषियों को आज सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है। बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी...जो जैसा करेगा वैसा भरना पड़ेगा।
बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि कर्म के आधार पर ही सबकुछ होता है। जैसा कर्म लोग करते हैं वैसा ही फल उन्हें मिलता है। वही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भी बयान सामने आया है। मंगल पांडेय ने कहा कि 15 साल तक जब लालू जी का शासन था तब बिहार की क्या स्थितियां थी यह किसी से छिपी नहीं है। सबकुछ न्यायालय में हो रहा है बाहर तो कुछ हो नहीं रहा है। न्यायालय का जो निर्णय होता है उसे ही न्याय माना जाता है।
लालू प्रसाद यादव पर उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने जो बयान दिया उस पर पलटवार करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि रेणु देवी नाथूराम गोडसे की भाषा बोल रही हैं। लालू प्रसाद यादव एक सिद्धांत है लोग पहले भी गफलत में रहे हैं कि सजा होने और जेल जाने के बाद पार्टी या सरकार खत्म हो जाएगी लेकिन हम सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर जीत के आए हैं।
जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद स्वयं इस बिहार की आवाम की उम्मीद है जिस उम्मीद के सबसे बड़े कर्ताधर्ता नेतृत्व कर्ता लालू प्रसाद है। न्याय प्रणाली पर भरोसा होते हुए भी सीबीआई पर कोई भरोसा हमलोग को नहीं है। सीबीआई ने जो प्रस्तुत किया है वो सीबीआई जानती है। लेकिन जो भी सीबीआई और भाजपा वालों और नीतीश जी की इच्छा है। इतना जान लीजिए जिस हालत में हमारे नेतृत्व में रखे लेकिन बिहार की जनता का विश्वास है कि जहां भी लालू प्रसाद होंगे उनका विचार उनके हृदय में है। बहुत लंबे समय तक कैद करने के बावजूद लालू जी को बिहार की जनता के दिल से कोई नहीं निकाल पाया।