ब्रेकिंग न्यूज़

Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

लालू के जमाने में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाला रेलवे में था, बोले नित्यानंद..नौकरी के नाम पर बेबस नौजवानों से ले लिया जाता था जमीन

लालू के जमाने में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाला रेलवे में था, बोले नित्यानंद..नौकरी के नाम पर बेबस नौजवानों से ले लिया जाता था जमीन

24-Sep-2023 03:56 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से रांची चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद आज पटना से हावड़ा के लिए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पटना से हावड़ा के बीच 532 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी। 26 सितंबर से इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। हावड़ा के लिए पटना से वंदे भारत की शुरुआत हुई। इसे लेकर पटना जंक्शन पर समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेता मौजूद थे। 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया। जिसमें पटना से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है जिसका आज ट्रायल रन हुआ। इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने कहा कि एक तरफ वंदे भारत ट्रेन जैसी हाई स्पीड की ट्रेने चलाई जा रही है। उन्होंने आज की तुलना कल से करते हुए कहा किर एक वह जमाना था जब रेलवे में नौकरी देने के नाम पर बेबस नौजवानों से जमीन ले लिया जाता था। याद कीजिए श्रीमान लालू जी के उस जमाने को जब वे रेल मंत्री हुआ करते थे। वैसे नौजवान जिसके माता-पिता अपने खून और पसीने की कमाई को बेटे की नौकरी के लिए दे देते थे। 


नित्यानंद ने कहा कि रेलवे में नौकरी के नाम पर जमीन और पैसा लालू के रेलमंत्री के जमाने में लिया जाता था। नौजवानों की विवशता को नहीं समझा गया। बहुत सारे लोगों से तो जमीन और पैसे ले लिये गये लेकिन नौकरी नहीं दी गयी। लालू के जमाने में रेलवे में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाला ही था। इस घोटाले में उनके पुत्र तेजस्वी यादव इस प्रकार से लीन थे की उनको पता नहीं था कि भारत का कानून कभी ना कभी अपराधियों और घोटालेबाजों तक पहुंचता है। कानून का हाथ लंबा होता है और यह आज उन तक पहुंच चुका है तब उनको तकलीफ हो रही है। 

पटना से बिट्टू की रिपोर्ट...