Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका
28-Sep-2021 02:49 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के अंदर खाने से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है. जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी में संगठन की समीक्षा करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. पदाधिकारियों की नई टीम बना दी गई है. जेडीयू ने एक बार फिर से केसी त्यागी को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया है. जबकि उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं.
खास बात यह है कि ललन सिंह की नई टीम में आरसीपी सिंह के करीबियों को जगह नहीं मिली है. आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते पार्टी से नाराज होने वाले राजीव रंजन प्रसाद को अब राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. डॉ आलोक कुमार सुमन जो लोकसभा सांसद हैं, उन्हें एक बार फिर से कोषा अध्यक्ष की कुर्सी दी गई है. इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव के पद पर सांसद रामनाथ ठाकुर, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, अफाक आलम खान और प्रवीण सिंह राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं.
इतना ही नहीं ललन सिंह के कारण आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल होने वाले विधान पार्षद कमरे आलम को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. साथ ही साथ ललन सिंह के करीबी माने जाने वाले हर्षवर्धन सिंह भी अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव होंगे.