ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / ललन सिंह को बधाई देने के लिए JDU ऑफिस में अफरा-तफरी, बेकाबू कार्यकर्ताओं...

ललन सिंह को बधाई देने के लिए JDU ऑफिस में अफरा-तफरी, बेकाबू कार्यकर्ताओं को लगानी पड़ी फटकार

06-Aug-2021 05:34 PM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह आज पहली बार पटना पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पार्टी ऑफिस में भी ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत के लिए उपस्थित कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे. मंच पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. हालात ऐसे हो गए कि खुद ललन सिंह को कार्यकर्ताओं को फटकार लगानी पड़ी. 


पार्टी ऑफिस में जेडीयू के नेता-कार्यकर्ता आज दोपहर से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ललन सिंह पहुंचे तो लोगों का हुजूम उत्साहित होकर मंच पर पहुंच गया. हालात ऐसे हो गए खुद प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को लोगों से मंच से नीचे उतरने के लिए विनती करनी पड़ी. उमेश कुशवाहा की भी जब कार्यकर्ताओं ने नहीं सुनी तो खुद ललन सिंह को ही लोगों से मंच से नीचे उतरने को कहना पड़ा. 


अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी हुई थी. कार्यकर्ता लगातार 'ललन सिंह जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे. काफी समझाने के बाद जब भीड़ काबू हुई उसके बाद ललन सिंह ने मंच से नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.