ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ललन सिंह बोले-राहुल गांधी पप्पू थे, पप्पू हैं औऱ पप्पू ही रहेंगे, सिर्फ...

ललन सिंह बोले-राहुल गांधी पप्पू थे, पप्पू हैं औऱ पप्पू ही रहेंगे, सिर्फ चुटुकुलेबाजी से लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं, पीएम बनने का ख्वाब छोड़ दें

31-Jan-2024 02:45 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलने के पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे रहने वाले ललन सिंह ने अपनी खामोशी तोड़ी है. ललन सिंह ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला. कहा-आपके इतना बड़ा झूठा कोई हो नहीं सकता. आप पप्पू थे, पप्पू हैं और पप्पू ही रहेंगे. आप सिर्फ अपने चुटकुलाबाजी से लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं,

जातीय गणना पर राहुल के दावों से भड़के ललन

दरअसल, ललन सिंह जातीय गणना को लेकर राहुल गांधी के दावों पर भड़के हैं. राहुल गांधी ने मंगलवार को ये दावा किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार पर प्रेशऱ बनाकर जातीय जनगणना करायी थी. ललन सिंह ने आज जवाब दिया. सोशल मीडिया अकाउंट X पर ललन सिंह ने लिखा है

“राहुल गांधी जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई. इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता. शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी, कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं. जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था.”

राहुल गांधी ने विरोध किया था

ललन सिंह ने कहा है कि जब I.N.D.I.A. गठबंधन की बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से देश में जातीय जनगणना कराने का प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया. उस दौरान राहुल गांधी चुपचाप बैठे रहे और ममता बनर्जी का मौन समर्थन किया था. ललन सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए. यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है.

प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा

ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी इसी तरह झूठ का सहारा लेते रहे तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा. एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे.