BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
27-Jun-2020 09:08 AM
PATNA : देश में लगातार 21वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। डीजल और पेट्रोल की कीमतों का फर्क अब धीरे-धीरे मिटता जा रहा है। दिल्ली में डीजल पहले ही पेट्रोल से महंगा हो चुका है और अब राजधानी पटना में भी पेट्रोल और डीजल के बीच महज 6 रुपये का फर्क रह गया है। पटना में पेट्रोल 83.27 रुपए प्रति लीटर है तो वहीं डीजल 77.30 रुपए प्रति लीटर। जिस रफ्तार से डीजल की कीमतें ऊपर जा रही है यह फर्क दिल्ली के बाद पटना में भी जल्द ही खत्म हो सकता है।
देश में लगातार 21वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ है जबकि डीजल में 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 21 दिनों में डीजल की कीमतें 11 रुपये और पेट्रोल की कीमत 9 रुपये के आसपास बढ़ी हैं। पिछले तीन दिनों से दिल्ली के अंदर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 80.38 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 80.40 रुपए प्रति लीटर। दिल्ली में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये बढ़ाया गया था इसलिए यहां कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था की पतली हालत को देखते हुए सरकारों ने अपना अपना खजाना भरने का जुगाड़ पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर किया है। दिल्ली में सबसे ज्यादा उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया है और लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ रही है। सरकार ने पिछले 5 साल में पेट्रोलियम पदार्थ से एक्साइज ड्यूटी लगाकर 2.23 लाख करोड़ रुपए का राजस्व कमाया है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें उस दौर में बढ़ रही है जब कोरोना संक्रमण को देखते हुए कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है।