क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
17-Sep-2021 06:45 PM
DESK : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्यार के लिए एक प्रेमी जोड़े को काफी दर्दनाक मौत देने की वारदात से सनसनी फ़ैल गई है. कड़ी बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागने से नाराज उसके परिजनों ने पहले तो दिल्ली से लड़के और लड़की का अपहरण किया और उन्हें मध्य प्रदेश ले गए. वहां पर उन्होंने प्रेमी युगल की हत्या कर दी और युवक के शव को ग्वालियर और लड़की को राजस्थान के धौलपुर में फेंक दिया.
फिरोजाबाद पुलिस ने बताया कि मृतक युवक फिरोजाबाद में सिरसागंज थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी उत्तम यादव (20) और किशोरी उसी गांव की रहने वाली थी. उसकी उम्र 16 साल थी. किशोरी और उत्तम एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उसके परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. इसको लेकर किशोरी 31 जुलाई को उत्तम के साथ घर छोड़कर चली गई थी. इससे उसके परिजन काफी नाराज थे और उनकी तलाश में जुटे थे.
तलाश में जुटे परिजनों को उनके दिल्ली में होने की सूचना मिल गई थी. इस पर 2 अगस्त को किशोरी के पिता देवीराम यादव, चाचा शेरनाम सिंह और दो अन्य लोगों ने दिल्ली पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद वो दोनों का अपहरण कर जीप में डालकर मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गए. वहां उन्होंने दोनों की बेहरमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं किशोरी के परिजनों ने उत्तम की हत्या कर उसका प्राइवेट पार्ट भी काट दिया.

ग्वालियर पुलिस को एक युवक की लाश 5 अगस्त को बरामद हुई. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. लेकिन युवक के बारे में कोई खुलासा नहीं हो पा रहा था. इस बीच मृतक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट 10 अगस्त को फिरोजाबाद में दर्ज कराई. इसी दौरान राजस्थान के धौलपुर में भी एक युवती की लाश पुलिस ने बरामद की, जिसका गला घोंटा गया. कई दिनों से खाली हाथ पुलिस को दोनों हत्याओं के बीच किसी कनेक्शन का अंदेशा हुआ.
मामले से पर्दा उस समय उठा, जब फिरोजाबाद पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया. पता चला कि ग्वालियर पुलिस को जो लाश मिली थी वो फिरोजाबाद के लड़के की थी. यहीं से कड़ियां जुड़नी शुरू हुईं. पुलिस ने लड़की के परिजनों के फोन नंबर खंगालने शुरू किए तो पता चला कि उनकी लोकेशन, दिल्ली, ग्वालियर और धौलपुर में थी. इसी आधार पर पुलिस ने लड़की के पिता, चाचा और दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया. बताया गया कि आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है. हालांकि, पहले उन्होंने हत्या कर शवों को यमुना नदी में फेंकने की बात कही.
पुलिस ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ अपहरण, हत्या और क्रूरता का मामला दर्ज किया है. पुलिस अब आरोपियों को साथ लेकर घटना स्थल का सही पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसी तरह वारदात में काम लिए हथियार और गला दबाने के काम ली गई रस्सी को भी बरामद कर लिया है. पुलिस अब आरोपियों द्वारा वारदात में काम ली गई जीप की भी तलाश में जुटी हुई है.