TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
25-Dec-2023 07:13 AM
By First Bihar
PATNA : पटना सहित 28 शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सर्वाधिक बढ़ोतरी कैमूर में दर्ज की गई जहां तीन डिग्री अधिकतम तापमान ऊपर चढ़कर 27.5 डिग्री पर पहुंच गया। पटना में अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले रविवार को 1.1 डिग्री ऊपर चढ़ा। ऐसे में तेज धूप की वजह से लोगों को ठंड के मौसम में भी गर्मी का एहसास हो रहा है।
दरअसल, रविवार की सुबह पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस की गई थी। मौसम के असंतुलित व्यवहार की वजह से पटना में इस दिसंबर के आरंभ में अधिकतम तापमान पिछले 18 सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। हालांकि, मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अब नए साल में ठंड में बढ़ोतरी होगी। उससे पहले तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
मौसमविदों ने अगले दो तीन दिन में ठंड में कमी आने के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अभी पुरवा का प्रभाव राज्य भर में बना हुआ है जिससे नमी का संचार हो रहा है। आसमान साफ होने की वजह से सूर्य की किरणें बिना रुकावट के आ रही हैं। इससे दिन में तापमान में बढ़ोतरी और उमस की स्थिति बन रही है।
उधर, इस बार दिसंबर के मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति अधिक बन रही है। बार-बार तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। अब तक कोहरे की स्थिति भी ज्यादा नहीं दिखी है। एक-दो दिन ही आंशिक से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी है। सामान्यत: दिसंबर महीने में कोहरे की सघनता बढ़ जाती थी और दृश्यता में भारी कमी देखी जाती थी। मौसमविदों का कहना है कि एक हफ्ते में कुछ जगहों पर घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।