Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी
30-Jan-2021 07:45 PM
DELHI : दिल्ली में आज संसद के बजट सत्र को लेकर एनडीए की बैठक होने वाली थी. लेकिन इस बैठक से ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान बीमार हो गये. चिराग पासवान की ओर से जानकारी दी गयी कि बीमार होने के कारण वे एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होंगे. लेकिन अब जेडीयू का दावा है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के कारण बीमार हो गये. नीतीश कुमार के विरोध के बाद उन्हें बैठक में आने से मना कर दिया गया था. इसके बाद ही चिराग पासवान बीमार हो गये.
एऩडीए की बैठक से पहले ड्रामा
दरअसल संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है. बजट सत्र में साझा रणनीति तैयार करने के लिए बीजेपी ने एनडीए की बैठक 30 जनवरी को बुलायी थी. इस बैठक में बीजेपी के तमाम सहयोगी दलों को न्योता दिया गया था. संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 20 जनवरी को ही पत्र भेजकर तमाम सहयोगी पार्टियों के नेताओं को बैठक में मौजूद रहने को कहा था. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी इस बैठक में आमंत्रण दिया गया था. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि उसके बाद हुए सियासी ड्रामे ने चिराग पासवान को बैठक से अलग कर दिया.
जेडीयू ने दी थी बहिष्कार की धमकी
जेडीयू के एक वरीय नेता ने बताया कि एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को न्योता मिलने की खबर मिलने के बाद उनकी पार्टी ने सख्त एतराज जताया था. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बीजेपी नेताओं के सामने साफ कर दिया था कि अगर चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में बुलाया गया तो जेडीयू इसका बहिष्कार कर देगी. जेडीयू के सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में चिराग पासवान को बुलाने के मामले में कोई समझौता नहीं करने को तैयार थे. जेडीयू नेता दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी के कड़े रूख के बाद बीजेपी को स्टैंड बदलना पडा.
चिराग को बैठक में आने से मना किया गया
जेडीयू नेताओं के मुताबिक बीजेपी ने चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में शामिल होने से रोक दिया था. उन्हें फोन पर सूचना दे दी गयी कि वे फिलहाल एनडीए की बैठक में नहीं आयें. जेडीयू के नेता दावा कर रहे हैं कि बीजेपी ने मान लिया है कि चिराग पासवान की पार्टी अब एनडीए में शामिल नहीं है. जेडीयू के एक नेता ने दावा किया कि बीजेपी ने जब चिराग को बैठक में आने से मना किया उसके बाद ही लोक जनशक्ति पार्टी ने ये कहा कि चिराग पासवान की तबीयत खराब है और वे बैठक में शामिल नहीं हो सकते.
गौरतलब है कि आज लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से ये जानकारी दी गयी कि पिछले दो दिनों से चिराग पासवान की तबीयत खराब है. उनका कोविड टेस्ट भी कराया गया है. डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा है इसलिए वे एनडीए की बैठक के साथ साथ सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं होंगे.