ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / कुत्ते के लिए युवक को मारी गोली, कुत्ते पर हक जताने के लिए...

कुत्ते के लिए युवक को मारी गोली, कुत्ते पर हक जताने के लिए हुआ था झगड़ा

25-Dec-2020 05:13 PM

AURANGABAD :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल कुत्ते के लिए एक शख्स ने दूसरे युवक को गोली मार दी. कुत्ते पर हक जताने के लिए ही  दोनों में लड़ाई हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को गोली मार दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की है, जहां कुत्ते के लिए दो लोग आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक ने दूसरे को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जख्मी युवक की पहचान राजू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि राजू कुत्ते का शौकीन है. राजू ने गांव के ही एक व्यक्ति का कुत्ता किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया था, जिसको लेकर यह पूरा विवाद हुआ. 


कुत्ते के मालिक को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह तीसरे आदमी के पास जाकर अपने कुत्ते की मांग करने लगा. वह और उसके समर्थक कुत्ते को ले जाने के लिए सामने वाले से भिड़ गए. दोनों पक्षों के बीच कुत्ते को लेकर जमकर कहासुनी और बहस हुई. इस बीच एक पक्ष के सुधीर नाम के युवक ने राजू को गोली मार दी. गांव वालों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया.


घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर पुलिस ने कुत्ते के विवाद में शामिल मुख्य रूप से दो आरोपितों में से एक सुधीर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि दूसरा आरोपित फिलहाल उनकी पकड़ में नहीं आया है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जायेगी.