Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
20-Feb-2023 04:00 PM
By First Bihar
PATNA: नीतीश पर बिहार में जंगलराज की वापसी का आरोप लगाकर जेडीयू छोड़ने का एलान करने वाले उपेंद्र कुशवाहा का प्रेशर काम कर गया है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-2025 में कौन मुख्यमंत्री बनेगा ये तय नहीं है. ललन सिंह बोले-हम कभी कहें हैं कि 2025 में कौन मुख्यमंत्री बनेगा. जब समय आयेगा तब देखेंगे. वैसे ललन सिंह ने ये भी कहा कि उपेंद्र कुशवाहा आदतन पलटीमार हैं. उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
नीतीश और ललन में कौन सही?
सोमवार की दोपहर उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू छोड़ कर राष्ट्रीय लोक जनतादल बनाने का एलान किया था. उसके कुछ देर बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जवाब देने के लिए मीडिया के सामने आये. लेकिन इसी दौरान ललन सिंह बड़ी बात बोल गये. ललन सिंह ने कहा कि ये अभी तय ही नहीं हुआ है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का कौन दावेदार होगा ये तय नहीं. ये 2025 में देखेंगे. ललन सिंह ने कहा-हम कभी कहें हैं कि 2025 में कौन सीएम पद का दावेदार होगा।
लेकिन ललन सिंह शायद भूल गये हैं कि कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने खुद ये एलान किया था कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. सवाल ये उठ रहा है कि नीतीश कुमार सही हैं या ललन सिंह. क्या जेडीयू उपेंद्र कुशवाहा के प्रेशर में आ गयी है. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा यही कारण बता कर जेडीयू से अलग हुए हैं कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के हाथों में सत्ता सौंपने का एलान कर चुके हैं. वे बिहार को जंगलराज की ओर ढकेल रहे हैं।
कुशवाहा के जाने का असर नहीं
ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा आदतन पलटीमार हैं. वे पहले भी दो बार जेडीयू छोड़ कर जा चुके हैं. उनके जाने का कोई असर नहीं हुआ. मामला कुछ और है. ये कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना वाला मामला है. उपेंद्र कुशवाहा पहले से ही दिल्ली और पटना की यात्रा कर रहे थे. वे किनके संपर्क मं थे, ये हमें मालूम चल गया था. उनके कुनबे के लोगों ने ही हम लोगों को आकर बताया था कि उपेंद्र कुशवाहा कहां जाने के चक्कर में हैं. कुशवाहा के कुनबे के ज्यादातर लोग उनका साथ छोड़ कर हमारे साथ आ चुके हैं।
ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं टिक ही नहीं सकते हैं. आप पूरा इतिहास निकाल लीजिये. जब से विधायक बने तब से लेकर आज तक का. वे अति महत्वाकांक्षी हैं. उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से फैसले नहीं करते. लेकिन नीतीश कुमार ने ही पार्टी के सारे लोगों की अनसुनी करके उन्हें जेडीयू में शामिल कराया था. पार्टी का हर नेता उपेंद्र कुशवाहा को जेडीयू में शामिल कराने का विरोधी था. अगर नीतीश जी अपने फैसले नहीं ले रहे तो कुशवाहा पार्टी में कैसे आ गये थे।
ललन सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जब जेडीयू में शामिल होने आये थे तो मैंने नीतीश कुमार से कहा था कि इनसे पूछ लीजिये कि कितने दिन पार्टी में रहेंगे. तब उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि अब जीना यहीं है, मरना यहीं है. मुझे कुछ नहीं चाहिये. मैं थक गया हूं. तो पार्टी ने थके हुए आदमी को विश्राम करने के लिए पद दिया था. उनके साथ जेडीयू का कोई आदमी नहीं है. उन्हें जहां जाना है जायें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
ललन सिंह ने कहा कि आज वे जंगलराज की बात कर रहे हैं. उनसे पूछिये कि जब उन्होंने खुद राजद के साथ गठबंधन किया था तो जंगलराज नहीं आया था. उपेंद्र कुशवाहा खुद गये थे तेजस्वी यादव से मिलने के लिए. अरवल के सर्किट हाउस में वे जाकर तेजस्वी यादव से मिले थे. ललन सिंह ने कहा कि हमलोगों को मालूम हुआ था कि उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से कहा था कि मुझे सीएम पद का दावेदार बना दीजिये. जब तेजस्वी ने मना कर दिया तो जंगलराज की बात आ गयी।