पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
27-Aug-2020 12:38 PM
PATNA: विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सबसे कम विकल्प के साथ चल रहे आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा परेशान हैं दरअसल उपेंद्र कुशवाहा की बातचीत सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहयोगी दलों के साथ आगे नहीं बढ़ पा रही है उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत का दरवाजा खुद बंद किया था और कांग्रेस के सहारे वह सीटों का तालमेल बिठाने के प्रयास में थे लेकिन अब कांग्रेस भी कुशवाहा के लिए सीटों का एडजस्टमेंट नहीं करा पा रही है. दरअसल लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कुशवाहा कांग्रेस के बूते ही एनडीए छोड़कर महा गठबंधन में शामिल हुए थे .लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मौका भी मिला लेकिन बिहार में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर दिया इसके बाद कुशवाहा विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए बैठे हैं लेकिन आरजेडी से सीटों का तालमेल करना आसान नहीं होने के कारण कुशवाहा ने तेजस्वी से बातचीत के दरवाजे बंद कर दिए.
तेजस्वी यादव के सामने जब कुशवाहा ने दावेदारी की थी तब आरजेडी की तरफ से कुशवाहा को उम्मीदवार बताने के लिए कहा गया था इसके बाद कुशवाहा ने आरजेडी से कभी आगे बातचीत नहीं की. तेजस्वी यादव ने जब उपेन्द्र कुशवाहा को आइना दिखाया और उनको उनकी राजनीतिक हैसियत बताया तब उपेन्द्र कुशवाहा को अंदाजा हो गया कि तेजस्वी से बहुत कुछ हासिल होने वाला नहीं है ऐसे में ‘कुशवाहा’ ने कांग्रेस पर भरोसा किया. उपेन्द्र कुशवाहा ने कई बार दिल्ली की दौड़ लगायी. इधर आरजेडी की ओर से क्लियर कर दिया गया है कि उपेन्द्र कुशवाहा को सीट देने की जिम्मेवारी कांग्रेस की है. कुशवाहा किन सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे इसको लेकर उनकी बैचेनी बहुत नहीं है लेकिन कुशवाहा सीटों की एक तय संख्या चाहते हैं।
2015 एनडीए में रहते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ था तब 5 लोकसभा की सीटें उपेन्द्र कुशवाहा को मिली थी हांलाकि उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पायी। मौजूदा स्थिति यह है कि उपेन्द्र कुशवाहा 2019 के अनुपात में हीं 2020 के विधानसभा चुनाव में सीटें चाहते हैं लेकिन कांग्रेस कुशवाहा की डिमांड पर आगे बढ़ती दिखायी नहीं दे रही है। कांग्रेस खुद भी आरजेडी से एक बड़ी हिस्सेदारी चाहती है। लब्बोलुआब यह है कि उपेन्द्र कुशवाहा ने आरजेडी से बातचीत का रास्ता खुद बंद किया और फिर कांग्रेस पर भरोसा उनको भारी पड़ गया है।