पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
28-May-2023 08:11 AM
By First Bihar
PATNA : जनता दल यूनाइटेड से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज पहली बार अपनी पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ राजधानी पटना में बैठक करने वाले हैं। यह बैठक आज और कल यानि दो दिनों तक होने वाली है। इसमें कुशवाहा खुद भी शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय लोक जनता दल के बिहार प्रदेश के पदाधिकारियों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक 28 मई को बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11:00 बजे शुरू होगी। इसके बाद सोमवार 29 मई को पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक होगी यह बैठक भी दिन में 11:00 बजे होगी यह दोनों बैठक पटना के पार्टी कार्यालय में आयोजित की जाएगी और इसकी अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा करेंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे।
मालूम हो कि, इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा जिला में 3 दिनों तक पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यशाला आयोजित किया था इस दौरान भी उसको कहीं महत्वपूर्ण टास्क दिए थे। इसके बाद कुशवाहा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद यह कहा जा रहा था कि कुशवाहा जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इसको लेकर कुशवाहा सभी सवाल किया गया तुमने कहा कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट कर देंगे उन्हें भाजपा से किसी तरह का कोई परहेज नहीं है।
बता दें कि, उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड से कुशवाहा ने इसी साल फरवरी माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होकर अपने नई पार्टी का गठन किया। इसके बाद वह कई महीनों तक बिहार के जिलों में जाकर यात्रा भी की और इसके बाद अब पार्टी के पदाधिकारियों के साथ राजधानी में बैठक करने वाले हैं। इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद जल्द ही कुशवाहा भी अहम निर्णय ले सकते हैं और नीतीश के कैडर वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी कर सकते हैं और सबसे बड़ी बात है की ये दोनों नेता नीतीश के गढ़ माने जाने वाले इलाके नालंदा में अच्छा खासा समर्थन रखते हैं ऐसे में दोनों के साथ आने से भाजपा पहले से अधिक मजबूत हो सकती है। इसके साथ बिहार भाजपा को जो टास्क केंद्र से दिया गया है उसमें यह बड़ी सफलता होगी।