ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / आइएगा-जाइएगा तो कुछ नहीं मिलेगा, नीतीश के मंत्री की कुशवाहा को नसीहत.. जहां...

आइएगा-जाइएगा तो कुछ नहीं मिलेगा, नीतीश के मंत्री की कुशवाहा को नसीहत.. जहां जा रहे हैं वहां मांगे हिस्सेदारी

28-Jan-2023 05:09 PM

By First Bihar

NALANDA: बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ उनके करीबी मंत्री भी कुशवाहा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। कुशवाहा ने नीतीश से जेडीयू में हिस्सा क्या मांगा, वे अपनी ही पार्टी में बेगाने हो गए। नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी के बाद अब मंत्री श्रवण कुमार ने भी उपेंद्र कुशवाहा को बड़ी नसीहत दे दी है। श्रवण कुमार ने कहा है कि कुशवाहा किसी भी पार्टी में इस तरह से आते जाते रहेंगे तो उन्हें कहीं कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू में कुशवाहा को कोई हिस्सेदारी नहीं मिलने जा रही है, वे जहां जा रहे हैं वहीं जाकर हिस्सा मांगे।


दरअसल, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार शनिवार को राजगीर में आयोजित वन भोज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मंत्री ने जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ी नसीहत दे दी। श्रवण कुमार ने कहा कि जेडीयू में रहेंगे तो मंत्री और विधायक बनेंगे लेकिन जब टिकेंगे ही नहीं और सिर्फ आएंगे-जाएंगे तो कहां कुशवाहा को कहां कुछ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा किसी दल में चले जाएं, अगर स्थिर से नहीं रहेंगे तो उन्हें कहीं कुछ नहीं मिलेगा। जेडीय में बहुत लोग आते-जाते रहते हैं। इसकी चिंता न तो जेडीयू के नेता करते हैं और ना ही कार्यकर्ताओं को ही इसकी चिंता होती है। 


उन्होंने कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं। नीतीश कुमार के 17 साल के शासनकाल के बीज बहुत उतार-चढ़ाव हुए हैं लेकिन इसका असर जेडीयू पर नहीं पड़ा है। बहुत लोग आते हैं और चले जाते हैं उसकी चिंता न तो मुख्यमंत्री करते हैं और ना ही पार्टी के दूसरे नेता। इसलिए कुशवाहा जहां जा रहे हैं वहां हिस्सा ले लेंगे, यहां उन्हें कहां कुछ मिलने जा रहा है। पार्टी छोड़ने वाले को कहां कोई हिस्सा मिलता है। उपेंद्र कुशवाहा हिस्सा मांगते रहें लेकिन उन्हें कोई हिस्सा नहीं मिलने वाला है। बता दें कि नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने कुशवाहा पर हमला बोलते हुए कहा था कि किराएदार को हिस्सेदारी नहीं मिलती है।