ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते नीतीश, बोले- जो मर्जी हो बोलें...

कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाहते नीतीश, बोले- जो मर्जी हो बोलें हमको कोई लेना-देना नहीं

24-Jan-2023 01:17 PM

By First Bihar

PATNA: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर जेडीयू में हालात सामान्य नहीं है। कुशवाहा के बयानों को लेकर पार्टी के अंदरखाने उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इतने नाराज हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का नाम तक नहीं सुनना चाह रहे हैं। जब उपेंद्र कुशवाहा खुद को नीतीश का सबसे बड़ा हिमायती बता रहे थे और इशारों-इशारों में ललन सिंह और तेजस्वी पर हमला बोल रहे थे तो दूसरी तरफ कुशवाहा का नाम सुनते ही नीतीश कुमार तिलमिला गए और स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि उनके बारे में हमसे मत पूछिए।


कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार से जब मीडियाकर्मियों ने महागठबंधन को लेकर सवाल किया तो सीएम नीतीश तिलमिला गए और साफ लहजे में कह दिया कि उपेंद्र कुशवाहा के बारे में हमसे मत पूछिए। सीएम ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के मन में जो आता है बोलते रहते हैं। हम लोगों के साथ आ गए हैं और आजकुल कुछ-कुछ बोल रहे हैं तो जो मर्जी हो बोलें हमको इनसब से कोई लेना देना नहीं है।


बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने आज फिर से इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और आरजेडी पर एक साथ हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के आसपास रहने वाले लोग ही उन्हें कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लोगों ने क्या कुछ नहीं कहा लेकिन वे मजबूती से उनके साथ खड़े रहे लेकिन जेडीयू के अन्य नेताओं ने उनके साथ खड़े होने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस दौरान कुशवाहा ने कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की मांग करते हुए कहा कि इस बात का भी खुलासा होना चाहिए कि महागठबंधन बनाते समय जेडीयू और आरजेडी के बीच कौन सी डील हुई थी, जिसकी बात राष्ट्रीय जनता दल के लोग करते हैं।