ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुमार विश्वास का पटना आना हुआ कैंसिल, इन वजहों से लगी कार्यक्रमों पर...

कुमार विश्वास का पटना आना हुआ कैंसिल, इन वजहों से लगी कार्यक्रमों पर रोक

06-Feb-2023 09:34 AM

By First Bihar

PATNA: रामचरितमानस को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जो विवादित बयान के बाद सियासत काफी गर्म हो गई थी. जिसको लेकर कई नेताओं ने आपत्ति जताई थी. साथ ही देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने भी आपत्ति जताई थी और अब कुमार विश्वास खुद पटना पहुंचने वाले थे. और 6 फरवरी यानी आज ही उनका कर्यक्रम बपुसभागर में होने वाला था. लेकिन अब जो जानकारी सामने निकल के आ रही है उसके अनुसार  कुमार विश्वास आज पटना नही आ रहे है. 


लेकिन कुछ दिनों से जो बिहार में राजनीतिक परिदृश्य बन रहा है उसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि यह प्रोग्राम अब नही होगा. आपको बता दें कि, कवि की भूमिका के साथ-साथ कुमार विश्वास इन दिनों अपने अपने राम और राम कथा को लेकर देशभर में प्रस्तुति कर रहे हैं. जिसको लेकर बापू सभागार में शाम 6:00 बजे से 6 फरवरी को अपने-अपने राम का आयोजन किया गया था. इसके लिए तैयारियों भी लगभग पूरी हो चुकी थी. बिहार के तमाम चाहने वालों के साथ-साथ कुमार विश्वास ने इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को भी न्योता दिया था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम BJP के नेताओं के द्वारा किया जा रहा था.


आपको बता दें बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह अपने एक विवादित बयान के बाद काफी चर्चे में है. उन्होंने बीते दिनों उन्होंने रामचरितमानस को 'समाज में नफरत फैलानी' वाली किताब करार दिया. जिसके बाद बिहार की सियासत तेजी से गरमाई. वही विपक्ष में बैठी BJP ने तो मंत्री पर निशाना साधा ही, बल्कि आरजेडी के नेता भी बयान को लेकर अब खुलकर अपने विचार रखे.