ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं..रेलवे स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी,...

सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं..रेलवे स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी, यूनिफार्म और बैज पहन सिर पर उठाया सूटकेस, बोली कांग्रेस..कुली भाइयों के बीच जननायक

21-Sep-2023 02:30 PM

By FIRST BIHAR

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुली की यूनिफार्म और बैज में नजर आएं। इस दौरान उन्होंने सिर पर सूटकेस भी उठाया और कुलियों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना। बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार आईएसबीटी पहुंचे थे। वहां मौजूद कुलियों से मिले कुछ देर बातचीत की। राहुल गांधी ने पूछा कि आपकी क्या परेशानी है। कुलियों ने भी राहुल गांधी के समक्ष अपनी-अपनी बातें रखी। इस दौरान कुलियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के भी नारे लगाए। 


राहुल गांधी की कुलियों से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि कुली भाईयों के बीच जननायक... बताते चले कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। 1 अगस्त को अहले सुबह 4 बजे राहुल गांधी दिल्ली के आजादपुर मंडी पहुंचे थे। जहां सब्जी और फल दुकानदारों से मिले थे उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की थी। इस दौरान फल और सब्जियों के बढ़े दाम पर भी बात की। वही 7 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत में राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खेतों में धान की रोपाई की थी। इस दौरान ट्रैक्टर से खेत की जुताई भी की थी और किसानों और मजदूरों से बातचीत की थी।


 27 जून को दिल्ली के बाइक सर्विसिंग सेंटर में राहुल गांधी पहुंचे थे जहां बाइक में स्कू ड्राइवर से पेच करते दिखे थे। इस दौरान उन्होंने बाइक मैकेनिक से बातचीत की थी। वही 22 मई को राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ का सफर ट्रक से तय किया था। 50 किलोमीटर तक का सफर उन्होंने ट्रक पर बैठकर तय की और इस दौरान उन्होंने ट्रक के ड्राइवर से भी बात की। 6 मई को बेंगलुरू में डिलीवरी ब्यॉय के साथ स्कूटर की सवारी राहुल गांधी ने की थी। इस दौरान उन्होंने उनसे बातचीत की और डोसा भी खाया। 


20 अप्रैल को राहुल गांधी दिल्ली के मुखर्जी नगर में कंप्टीशन की तैयारी कर रहे छात्रों से मिले थे। सड़क किनारे कुर्सी पर बैठकर उनसे बातचीत की थी। स्टूडेंट्स से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर राहुल गांधी की कुलियों से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस बार राहुल गांधी दिल्ली में कुलियों से मिलने पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने कुली का ड्रेस और बैज पहन सिर पर सुटकेस भी उठाते नजर आएं। अपने सामने राहुल गांधी को देख कुलियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी एक सूर में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। राहुल गांधी ने कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों को जाना।

news image

news image

news image

news image