दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2022 09:22 PM
By Sonty Sonam
BANKA: घरेलू विवाद में एक पति ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी पति और सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की हत्या किए जाने का मामला बांका के महगामा गांव की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय बीबी जनैब के रुप में की गयी है। पत्नी की हत्या कर भाग रहे पति मो. शकील और सास बीबी जैतून को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते महगामा सहित आस-पास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला।
मृतका के पड़ोसी की माने तो बीबी जनैब की पति और सास के साथ कुछ घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हुई थी। पड़ोस के कुछ लोगों ने तीनों को समझा बुझाकर शांत कराया। लेकिन कुछ घंटे बाद बीबी जनैब खाना खाकर पानी लाने चली गई। इसी दौरान मो. शकील ने कुल्हाड़ी से उस पर ताबडतोड़ हमला कर दिया । जिससे बीबी जनैब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग शकील को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन वह मौके से भागने लगा। वही उसकी मां बीबी जैतून भी भागने लगी। काफी मशक्कत के बाद मां-बेटे को लोगों ने पकड़ा और दोनों को पुलिस के हवाले किया।
बताया जाता है कि पांच साल पहले जनैब और शकील की शादी हुई थी। एक ढाई साल का बेटा गुलाम मुस्तफा है। एक साल पहले भी शकील ने जनैब पर कैंची से हमला किया था जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी थी। इसे लेकर पंचायती हुई थी जिसमें शकील को पत्नी को ठीक से रखने का आदेश दिया गया था।
लेकिन उसने पंचायत की बात को भी अनसुना कर दिया। कई ग्रामीणों का यहां तक कहना है कि शकील मानसिक रोगी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया है वही घटना में शामिल दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।