क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
09-Jun-2023 01:26 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जंजीर में बांधकर एक नाबालिग से मजदूरी करवाई जा रही है। लड़के के पैरों में बेड़ियां हैं और बंधे हुए पैर से वो ढाबे पर काम करता है। इसके बदले में ढाबा मालिक 5 हजार रुपया महीना देता था। यह नाबालिग समस्तीपुर का रहने वाला है।
दरअसल, परसा थाना इलाके में एक बच्चे को जंजीर में बांधकर उससे मजदूरी करवाई जा रही है। दो महीने से पटना के कुरथौल बाजार में आने-जाने वाले लोग बच्चे को इस हालत में काम करते देख रहे थे, लेकिन किसी ने कोई पहल नहीं की। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मजदूर के पैरों में जंजीर बंधा हुआ है।
वहीं,जब इसकी भनक एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्यों को लगी तो उसके सदस्य कुरथौल बाजार पहुंचे और पुलिस की मदद लेकर नाबालिग को मुक्त कराया। पुलिस ने ढाबे के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि, यह नाबालिग समस्तीपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र 15 साल है। ढाबा मालिक अखिलेश यादव उसे 2 महीने पहले समस्तीपुर से कुरथौल बाजार ले आया था। यहां इसे जंजीर में बांधकर उससे मजदूरी करवाई जा रही थी। इस मामले में जंजीर बांधने के पीछे ढाबा मालिक ने तर्क दिया कि नाबालिग को स्मैक की लत है। वह भागकर स्मैक न पी ले। इसलिए उसके पैरों में जंजीर लगाई गई है।
इधर, इस मामले में परसा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उसके पिता मजदूरी कर अपने और परिवार का भरण पोषण करते हैं। गरीबी के कारण पिता ने अपने बड़े बेटे को कमाने के लिए ढाबा मालिक को सौंप दिया। ढाबा मालिक नाबालिग को इसके एवज में प्रतिमाह 5 हजार रुपए मजदूरी देता था। नाबालिग से काम करवाना गैरकानूनी है। नाबालिग को सीडब्ल्यूसी में भेज दिया जाएगा। वहीं, ढाबा मालिक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।